खेल जगत

रोमांचक मुकाबले में Manchester City ने मारी बाजी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी पहुंचे मैच देखने

Manchester City ने इतिहास रचते हुए एफए कप का फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया है. मैनचेस्टर सिटी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को खिताबी मुकाबले में 2-1 से मात दी. एफए कप का यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. मैनचेस्टर सिटी की ओर से llkay Gundogan ने कमाल का खेल दिखाते हुए दो गोल दागे और अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई. llkay ने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए मैच के पहले मिनट में ही गोल दागा. वह यही नहीं रुके उन्होंने इसके बाद मैच के 51वें मिनट में दूसरा गोल दागा और टीम को शानदार जीत दिलाई.    

इंग्लैंड के वेम्बली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने कमाल का खेल दिखाया. पास की बात करें तो इस मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने अपने पास गेंद को ज्यादा देर तक रखा और उन्होंने पूरे मैच में कुल 517 पास दिए. वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड इस मामले में बहुत पीछे रही और वह 342 पास ही प्लेयर्स के बीच दे सकी. दोनों टीमों को रेफरी द्वारा 2 बार येलो कार्ड भी दिखाया गया.

हालांकि सिटी के लिए इस मुकाबले के हीरो llkay Gundogan बने. वह पूरे मुकाबले में छाए रहे. मैच शुरुआत होने के एक मिनट के अंदर उन्होंने सिटी को शानदार गोल दाग शानदार बढ़त दिला दी. हालांकि इसके बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से 33वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडेज ने गोल कर. 1-1 की बराबरी पर ला दिया. इसके बाद मैच के 51वें मिनट में गुनडोजन ने फिर से कमाल किया और टीम के लिए दूसरा गोल दाग अजेय बढ़त दिला दी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =