उत्तर प्रदेश

Etawah News: हिंदू समुदाय, भगवान राम पर काफी अभद्र टिप्पणियां, युवक गिरफ्तार

Etawah News: जनपद में एक युवक ने हिंदू समुदाय पर काफी अभद्र टिप्पणियां कीं। उसने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भगवान राम सहित हिंदू धर्म के विषय में आपत्तिजनक पोस्ट की। उसकी पोस्ट काफी शेयर हुई और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और काफी ट्रैक करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर कोतवाली पुलिस के लिए इस पोस्ट के वायरल होने के बाद युवक तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं था। उसके सोशल मीडिया एकाउंट को खंगाला गया। उसकी पुरानी पोस्ट, फोटो, वीडियो आदि के आधार पर युवक को चिन्हित किया गया। उसके ठिकाने का पता लगाया गया, फिर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में इटावा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर हिंदू समुदाय के कई लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने की शिकायत की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस मामले की जानकारी होते ही सोशल मीडिया सेल इटावा को इसकी जांच सौंपी। सोशल मीडिया सेल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित युवक तलाश लिया और कोतवाली पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद कोतवाली क्षेत्र के मकान नंबर 42 मोहल्ला रामगंज का रहने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पहली शिकायत दो जून को ट्विटर के माध्यम से मिली थी।

पुलिस ने जब आरोपित को हिरासत में लिया तो वो बैकफुट पर आ गया। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ समय पहले वो पुलिस मॉडल स्कूल में पढ़ाई किया करता था, उसको किसी ने बरगलाया और उसके बाद उसने अभद्र टिप्पणी कर दी। पुलिस ने सोशल पोस्ट करने वालों को आगाह किया है कि सभी चैन और अमन के साथ रहें और ऐसी टिप्पणी कभी ना करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 6 =