वैश्विक

एनआईए की गिरफ्त में आया अल-कायदा का 10वां आतंकी समीम अंसारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को अल-कायदा के संदिग्ध आतंकी समीम अंसारी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, आतंकी को राज्य पुलिस की ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ (एसटीएफ) के साथ मिलकर दबोचा गया। 

एनआईए ने कहा कि अंसारी को दिल्ली स्थित विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उससे पूछताछ होगी। अधिकारियों के अनुसार, आतंकी समीम मुर्शिदाबाद का ही रहने वाला है। सीजेएम मुर्शिदाबाद कोर्ट ने उसकी ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी समीम अल-कायदा मॉड्यूल का 10वां आतंकी है।

गौरतलब है कि 19 सितंबर को जांच एजेंसी ने नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसमें से तीन की गिरफ्तारी केरल और बाकी छह की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से की गई थी। एजेंसी को सूचना मिली थी कि ये आतंकी अकेले ही दहशत फैलाने में जुटे हुए थे। 

यह भी पढ़ें: देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने आए थे आतंकी, एनआईए की छापेमारी से साजिश नाकाम

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, देशी कट्टे, स्थानीय रूप से निर्मित शरीर कवच, जिहादी साहित्य और विस्फोटक के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला साहित्य बरामद हुआ है। वे दिल्ली-एनसीआर, कोच्चि और मुंबई सहित कई स्थानों पर हमले की योजना बना रहे थे।

पिछले सप्ताह नौ संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद जारी एक बयान में एनआईए ने कहा था, प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा के आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमला करने के लिए प्रेरित किया गया था। 

बयान के अनुसार, इस उद्देश्य के लिए मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन उगाहने में लगा हुआ था और गिरोह के कुछ सदस्य हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करने की योजना बना रहे थे। इन गिरफ्तारियों से देश के विभिन्न हिस्सों में संभावित आतंकवादी हमलों को रोकने में बड़ी जीत हासिल हुई है। 

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी संदिग्ध आतंकी तानिया प्रवीण हिरासत में

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − two =