Muzaffarnagar: एमएससी(रसायन विज्ञान) व एमएससी(गणित) प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित
Muzaffarnagar श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्रों ने एमएससी (रसायन विज्ञान) और एमएससी (गणित) के प्रथम सेमेस्टर में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर सफलता का परचम लहराया।
एमएससी(रसायन विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची में कु0 डोली ने 86 प्रतिशत, रोजी खान 83 प्रतिशत और मौ0 दानिश ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही एमएससी(गणित) प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची में दीपिका ने 83.8 प्रतिशत, ऑचल 83 .4 प्रतिशत और निकिता ने 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेरिट सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सफलता प्राप्त करने में
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों द्वारा उच्चतम अंक प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके सतत प्रयासों के लिये सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताओं के आकाश को छूने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संकाय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षकों का मान बढ़ाया है।इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बेसिक साइंस विभाग के विभागाध्यक्षा डा0 पूजा तोमर ने बताया कि एमएससी(रसायन विज्ञान) एवं एमएससी(गणित) पाठ्यक्रम का संचालन महाविद्यालय में इसी शैक्षिक सत्र में हुआ है जिसमें विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
छात्रों को सम्मानित करने के मौके पर महाविद्यालय के निदेशक डा0 अशोक कुमार के साथ गणित एवं रसायन विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष डा0 विनीत कुमार शर्मा, डा0 ऋषभ भारद्वाज एवं प्रवक्ता डा0 राहुल आर्य, राजदीप सहरावत, डा0 मनोज मित्तल, डा0 रीतु पुंडीर, विवेक कुमार, मनीषा मदान, अंजलि गोयल, सचिन शर्मा, साक्षी त्यागी, आशीष तिवारी, राहुल कुमार, पंकज कुमार आदि ने सभी को बधाई दी।

