संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: भीषण गर्मी से बिलबिलाएं लोग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी ने शहर से लेकर देहात तक भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय बरस रही आग राह चलते लोगों के शरीर को झुलसा रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों का बूरा हाल किया है। घरों में चल रहे कूलर-पंखे भी फेल हो रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाकर किसी तरह गर्मी से बचने की कोशिश में लगे हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान ४१.४ डिग्री दर्ज किया गया है। गर्मी से लोगों को पसीने निकलने लगा है। शुक्रवार का दिन लोगों के लिए अधिक गर्मी के बीच गुजरा। सुबह १० बजे ही तेज धूप होने के कारण लोगों को दोपहर सी लगने लगी। इसके बाद दोपहर १२ बजे सड़कों पर निकले लोगों को शरीर को जला रही धूप का सामना करना पड़ा।

अधिकतर लोग धूप से बचने के लिए अपने सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर आते-जाते नजर आए। वहीं गर्मी दोपहर तीन बजे के बाद भी कम नहीं हुई। शाम को धूप से तो लोगों को राहत मिल गई, लेकिन वातावरण में हवा न चलने से लोगों को घुटन भरी गर्मी झेलनी पड़ी।

घरों में चल रहे कूलर और पंखे भी फेल रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ४१.४ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २२.८ डिग्री दर्ज किया गया। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। गर्मी में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। गर्मी जाने के बाद दो लोगों का बुरा हाल हो जाता है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 419 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 8 =