फिल्मी चक्कर

Govind Namdev ने शेयर किया किस्सा- एक साधु ने ने मेरी छड़ी से पिटाई की

Govind Namdev ने कई मूवीज में काम किया है. गोविंद हाल ही में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आए थे. उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए है, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया. इसमें बैंडिट क्वीन में ठाकुर, सरफरोश में वीरन से लेकर ओएमजी में सिद्धेश्वर महाराज शामिल है. उन्होंने अपने बचपन का किस्सा बताया है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे.

Govind Namdev ने हाल ही में एक किस्सा शेयर कर अपने फिल्म ओह माय गॉड के उस किरदार के बारे में बताया, जिसे उन्होंने निभाया था. एक्टर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया, ओह माय गॉड में मैंने जो किरदार निभाया है- मैंने ऐसा व्यक्ति तब देखा था जब मैं 10-11 साल का था. हमारा एक दोस्तों का ग्रुप था और रविवार को सागर में एक नदी के किनारे घूमने जाते थे. वहां पर एक झील था और हम उसका पानी पीते और खेलते थे.

Govind Namdev ने आगे बताया, एक दिन एक साधु ने हमें डांटते हुए कहा, मैं इस पानी का उपयोग अपने शिवलिंग को स्नान कराने के लिए करता हूं. तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस पानी को गंदा करने की? उन्होंने हमें दोबारा ऐसा कभी नहीं करने के लिए कहा. लेकिन हम लोग नहीं माने. एक दिन में वहां पानी पी रहा था तो एक हाथ ने ने मेरी गर्दन पकड़ी और मुझे पीछे खींच लिया. उसके बाद उन्होंने मेरी छड़ी से पिटाई की. उसकी आंखें लाल थी और वह गुस्से से जल रहा था. मुझे वह गुस्सा याद आया और जब मुझे वह किरदार मिला तो मैंने तुरंत उसे उस बाबा से जोड़ दिया.

Govind Namdevने ‘बैंडिट क्वीन’, ‘विरासत’, ‘कच्चे धागे’, ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘सरफरोश’, ‘विरासत’, ‘वांटेड’, ‘सिंघम’, ‘राधे’, ‘भूल भुलैया 2’, आजम जैसी फिल्मों में काम किया है. उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्टर वो लड़की है कहां, खूबसूरत पड़ोसन है. इसके अलावा वो वेब सीरीज छोटा यादव को लेकर उत्साहित है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − two =