फिल्मी चक्कर

OMG 2 Box Office Collection: 100 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘OMG 2’, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली.‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के दस दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.61 करोड़ रुपये की कमाई की.

मेकर्स ने इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी.‘वाकाओ फिल्म्स’ ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन दिया, “हमारी यात्रा सफल करने के लिए धन्यवाद.”अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 फिल्म किशोरों की समस्याओं और यौन शिक्षा के महत्व पर आधारित है.

इसमें अक्षय अलग लुक और अंदाज में नजर आए है.अमित राय निर्देशित फिल्म ‘ओएमजी 2’ में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के भक्त कांति शरण मुद्गल और अक्षय कुमार भगवान के दूत की भूमिका में हैं.ओएमजी का पहला पार्ट साल 2012 में आया था. इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई थी. बता दें कि फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था.

OMG 2  का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे, विपुल डी शाह और राजेश बहल द्वारा किया गया है. फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश दिवेदी हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अमलेंदु चौधरी ने की है.गदर 2 के साथ ओएमजी 2 रिलीज हुई थी.

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया हुआ है. मूवी अबतक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.अक्षय ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था कर लिखा था, ओह माई गदर (ओएमजी 2 और गदर 2) को इतना प्यार देने और हमें भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे महान सप्ताह देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद. प्यार और आभार.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − seven =