Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: सेमी अमूर्त चित्रण का डेमोंस्ट्रेशन दिया

Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के तत्वाधान में कलांगन द्वारा कमलांग आर्ट गैलरी में चल रहे शिविर में आज एस.डी. मैनेजमेंट से प्रो. सुनील कुमार ने ऐक्रेलिक माध्यम से युवा कलाकारों को सेमी अमूर्त चित्रण का डेमोंस्ट्रेशन दिया।
आपने नारी आकृति के सूक्ष्म अतिसूक्ष्म भावों को तो चित्रित किया ही है साथ ही अमूर्त रूपों के द्वारा इसके सौंदर्य को चार चांद लगा दिए। होठों की अद्भुत मुस्कान के साथ आंखों की चितवन को सूक्ष्मता से रूपायित किया। तकनीकी दृष्टि से अमूर्त कला के सिद्धांतों का परिचय भी कलाकारों को दिया।
कुल मिलाकर कलाकारों को कला की बारीकियां  सीखने को मिली। शिविर निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है,जिसमें लगभग सभी आयु के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिविर में कला गुरु डॉ.पी. सी. बरुआ का प्रताप सभी को मिल रहा है।
इस कलाशिविर के सफल आयोजन में रेखा, पुनीत कुमार राठी,, प्रीति प्रजापति आदि का विशेष सहयोग मिल रहा। शिविर के संयोजक डा.राजबल सैनी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विधाओं की शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा साथ ही साथ टीजीटी, पीजीटी एवं नेट की निःशुल्क तैयारी की व्यवस्था भी की गई है।  कलागुरु डॉ. महावीर सिंह जी का सफल निर्देशन इस शिविर में चार चांद लगा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =