फिल्मी चक्कर

Sonam Kapoor ने लंदन में सेलिब्रेट किया जन्मदिन

Sonam Kapoor ने अपना 38वां जन्मदिन पति आनंद आहूजा और बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ लंदन में मनाया. पार्टी में उनके करीबी दोस्त भी शामिल थे. तसवीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.सोनम कपूर ने बर्थडे के लिए रेड आउटफिट पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लगी.

बालों को उन्होंने खुला रखा था और मिनिमल मेकअप किया था. सोनम ने तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, मेरे दो खूबसूरत लड़के, दोस्त, केक, शैम्पेन, ऑयस्टर, कैवियार और गर्मी का सही दिन! लाल ड्रेस में कोई लड़की अपने जन्मदिन पर इससे ज्यादा क्या मांग सकती है.सोनम इस तसवीर में पति आनन्द आहूजा के गाल पर किस करते दिख रही है.

आनन्द ने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है. तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें एक बार फिर से बर्थडे की शुभकानाएं दे रहे है.सोनम के जन्मदिन में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए. एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें टेबल पर कई प्रकार के भोजन दिख रहे है.सोनम के बर्थडे में कई प्रकार के लजीज पकवान थे. केक के अलावा पैनकेक, ऑयस्टर, कैवियार भी थे.

फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कुछ साल पहले अपनी फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग की थी. वह फिल्म में एक अंधी महिला की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =