Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पीन्ना बाईपास का मंत्री संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने जगह-जगह किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष मे विकास अवलोकन कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान एवं राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पिन्ना बाईपास से रामपुर तिराहे तक का निरीक्षण किया। संपर्क अभियान के दौरान पिन्ना बाईपास, कल्लरपुर कछौली एवं रामपुर तिराहा आदि पर ग्रामीणो द्वारा मंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
पिन्ना बाईपास स्वागत समारोह मे बोलते हुए मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि यह संपर्क मार्ग कपिलदेव अग्रवाल और पूर्व विधायक अशोक कंसल के प्रयासों का परिणाम है। इसके बन जाने से हरियाणा से आने वाला समस्त टै्रफिक पिन्ना बाईपास से चढकर सीधा रामपुर तिराहा पर पहुंच जाएगा जिससे शहर में बाहरी यातायात का दबाव कम हो जाएगा।
मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि 11 किलोमीटर लम्बे इस संपर्क मार्ग को बनाने मे 1200 करोड रूपये की लागत आई है।  अगले दो माह में यह कार्य पूर्ण हो जायेगा पूरा पानीपत खटीमा मार्ग जिसकी लागत पांच हजार करोड रूपये है वह भी पांच दिसम्बर तक तैयार हो जायेगा। इसके बन जाने से पूरे क्षेत्र का विकास हो जाएगा। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस मार्ग के बन जाने से शहर में वाहनो की भीड कम हो जाएगी। और लोगों को बाईपास मे जाने वाली जमीन का मुआवजा भी समय पर मिल गया।
जबकि पूर्व सरकारों मे कई-कई चक्कर काटने पर भी उचित मुआवजा नही मिलता था। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के बाद पश्चिमी उत्तर में यह पहला रिंग रोड वाला जनपद है। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणो ने राजवाहे के पास सर्विस रोड बनवाने पिन्ना को मुजफ्फरनगर लोकसभा मे शामिल कराने की मांग रखी। कार्यक्रम मे बोलते हुए पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि वर्ष 2007 में उन्होंने इस बाईपास को बनवाने की योजना बनाई थी। लेकिन तत्कालीन सरकारो के कारण यह योजना परवान नही चढ सकी।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल भ्रमण कर मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान इन दोनो मंत्रियो के साथ भाजपा नेता संजय गर्ग, रेणू गर्ग, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, अमित प्रमुख, सुनील दर्शन, पिन्ना प्रधान रामकुमार, शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी आदि मौजूद रहे।
 
  मंत्रियों का यह काफिला गांव कल्लरपुर कछौली पहुंचा। जहां ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, भाजपा नेता मुनेश त्यागी खादय निगम, दिवाकर विक्रम सिंह आदि ने मंत्रियों का स्वागत करते हुए अपनी समस्याआें से उन्हे रूबरू कराया। बाद मे मंत्रियों का यह काफिला स्थलीय निरीक्षण करने के लिए रामपुर तिराहे पर पहुंचा तथा कराये गए विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्र गणमान्य नागरिक तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =