Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री राम ग्रुप आफ कॉलेजेस में विभिन्न कार्यशाला का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन संपन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में छात्र/छात्राओं को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने और वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप उनका ज्ञान वर्धन कराने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष समय-समय पर अनेक कार्यशालाओं का आयोजन होता रहा है। इसी क्रम कों आगें बढाते हुए श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विभाग में छात्र एवं छात्राओं को व्यवसायिक तथा ड्राईंग एंड पेन्टिंग कला की नवीनतम तकनीकियो की जानकारी दी गई, इसके साथ-साथ कार्टून निर्माण व ड्राईंग पेंटग में स्केचिंग, वाटर कलर, लैन्डस्केप और पोट्रेट विषय पर कार्यषाला आयोजित की गई। 
इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ० एस० सी० कुलश्रेष्ठ रहें, जिन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष ललित कला विभाग की महत्ता को समझाया। कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि दिल्ली से आये स्वतंत्र चित्रकार शशांक सागर द्वारा डेमोस्ट्रेशन दिया गया। 
 इस अवसर पर दिल्ली से आये चित्रकार शशांक सागर ने अपने डेमोस्ट्रेशन में छात्र/छात्राओं को विस्तार पूर्वक समझाया कि किसी व्यक्तित्व का कार्टून बनाते समय हमें किन-किन बातो का विशेष ध्यान रखना होता है तथा रेखाकंन करके उसे विद्यार्थियों के समक्ष प्रयोग करके भी दिखाया। साथ ही वाटर कलर के माध्यम से व्यवसाय में इसका प्रयोग किस प्रकार किया जा सकता है इसका व्याख्यान भी किया। वर्तमान परिदृश्य में ललित कला के क्षेत्र में स्थान बनाने के लिये छात्रध्छात्रायें किस प्रकार की टैक्निक्स का प्रयोग करें, इस पर भी उन्होंने विस्तापूर्वक जानकारी दी और भविष्य में आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करने के गुर बतायें उन्होंने स्केचिंग को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों से स्केचिंग करवायी और उनके मनोबल को बढाने के लिए छात्र-छात्राओं के समक्ष अपना बनाया हुआ कार्य प्रस्तुत किया।तत्पश्चात् उन्होंने एक्रेलिक रंग द्वारा केनवास पर पोट्रेट बनाकर विद्यार्थियों को दिखाया। इस प्रकार उन्होंने एक व्यक्तित्व का कैरिकेचर बनाकर अपने डेमास्टेऊशन को समाप्त किया। 
कार्यशाला के अन्त में ललित कला विभाग के निदेशक डॉ० मनोज धीमान ने श्री राम कॉलेज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर शशांक सागर का आभार व्यक्त किया तथा उनसे आग्रह किया कि वह मार्गदर्शक के रूप में छात्र-छात्राओं के समक्ष ललित कला से सम्बंधित नवीनतम जानकारियां देते रहें। डॉ० मनोज धीमान ने विशिष्ट अतिथि शशांक सागर को श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग में पिछले एक माह से चल रही प्रदर्शनी विजन-२०२३ में लगे हुए विभिन्न प्रकार की कलाओं के बारे बारिकियों से जानकारी दी।
कार्यशाला के आयोजन में ललित कला विभाग के प्रवक्ता रजनीकान्त, बिन्नू पुण्ड़ीर, अनु, मीनाक्षी काकरान, रीना त्यागी, मयंक सैनी, अजीत कुमार एवं शर्मिष्ठा का विषेष योगदान रहा।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =