सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना के इंटरव्यू परJaved Akhtar ने कही बड़ी बात
कंगना रनौत ने समाचार चैनल से कहा था, “एक बार Javed Akhtar ने मुझे अपने घर बुलाया था और मुझसे कहा था कि राकेश रोशन (ऋतिक रोशन के पिता) बहुत बड़े लोग हैं. यदि आप उनसे माफी नहीं मांगते हैं, तो आपके पास कोई चारा नहीं होगा. वे तुम्हें जेल में डाल देंगे, और अंतत: एक ही रास्ता विनाश का बचेगा..
.तुम आत्महत्या कर लोगी. ये उनके (Javed Akhtarके) शब्द थे. वह (अख्तर) मुझ पर चिल्लाये थे. मैं उनके घर में कांप रही थी.’’ जावेद अख्तर ने कहा, ‘‘कंगना ने साक्षात्कार में जो कुछ भी कहा वह झूठ है और झूठ के अलावा कुछ नहीं है.’’

