Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजवादी पार्टी मासिक बैठक मे संगठन की मजबूती पर जोर दिया

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मे संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान जनसमस्याओ को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई।

महावीर चौक स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. ने बैठक मे मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए आहवान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान की जानी चाहिए।

जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति निहित है तथा किसी भी राजनैतिक दल की सफलता उस दल के कार्यकर्ताओ की मेहनत पर निर्भर करती है।

अतः सभी पदाधिकारियो को पार्टी कार्यकर्ताओ को उचित सम्मान देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी व संगठन हित मे काम करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही बूथ कमैटी का गठन किया जाएगा

तथा बीएलए बनाए जाएगे। ताकि जमीनी स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,वरिष्ठ नेता राजीव बालियान एड., सचिन अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,वरिष्ठ नेता गौरव जैन,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड., आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =