Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सुशील मूंछ के बेटे सहित कईं बदमाशों पर मुजफ्फरनगर पुलिस की बडी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस द्वारा आज वेस्ट यूपी के चर्चित माफिया सुशील मूंछ के बेटे सहित करीब आधा दर्जन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

पुलिस द्वारा जिला बदर किए गए अपराधियों के क्षेत्र में ढोल बजवाकर इसका ऐलान किया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुंडा अधिनियम के अंतर्गत आज जिला पुलिस द्वारा आज करीब आधा दर्जन अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही की गई।

थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अनुज पुत्र वेदू कश्यप नि0 ग्राम मुण्डभर थाना भौराकलां मु0नगर तथा कप्तान पुत्र नकली नि0 ग्राम व थाना भौराकलां मु0नगर, थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अमित राठी उर्फ़ अमित खोखर पुत्र हरवीर निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मंडी तथा अजित राठी उर्फ़ अजित खोखर पुत्र वीरेंदर निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मंडी

थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा कुख्यात सुशील मूंछ के पुत्र अक्षयजीत उर्फ मोनी पुत्र सुशील मूंछ नि0 ग्राम मथैडी थाना रतनपुरी, भोलू उर्फ अमरदीप पुत्र रविन्द्र नि0 ग्राम मथैडी थाना रतनपुरी, श्रीकान्त उर्फ बब्लू पुत्र विक्रम सिंह नि0 ग्राम मथैडी थाना रतनपुरी, तथा सहदेव पुत्र किरण नि0 ग्राम मथैडी थाना रतनपुरी तथा थाना मीरापुर पुलिस द्वारा आफाक पुत्र मेहताब निवासी चुड़ियाला थाना मीरापुर के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 14 =