उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: माता विंध्यवासिनी का धाम देश की एकता का सूत्र है- Ravi Shankar Prasad

Mirzapur News: विंध्याचल धाम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकसभा सदस्य रRavi Shankar Prasad ने माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। माता विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद उन्होंने विपक्ष में एक होने की चर्चा पर कहा कि यह कुर्सी के लिए लड़ाई कर रहे हैं।

यह कभी एक हो ही नहीं सकते। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के सीनियर लीडर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि माता विंध्यवासिनी का धाम देश की एकता का सूत्र है। आध्यात्मिक सेतु का केंद्र है। यहां आकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर कहा कि दिन में सपना देखने की किसी को मनाही नहीं है।

विपक्ष एकजुटता की बात करता है, लेकिन क्या ममता बनर्जी राहुल गांधी को नेता मानेंगी। इसी प्रकार राहुल गांधी नीतीश कुमार को नेता मानेंगे। विपक्षी नेता एक नहीं हो सकते। वह अभी से अलग हो रहे है। कहा कि देश काफी आगे निकल गया है।

जनता ने स्थाई बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व दिया है और आगे भी देगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में लोगों को नामांकन नहीं करने दिया जा रहा है। इस पर ममता राहुल गाँधी को बोलना चाहिए। ममता के अत्याचार को रोकने के लिए हाईकोर्ट को दखल करना पड़ा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 17 =