Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- छत गिरीः दबने से दो बच्चों सहित तीन घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव लोहारी खुर्द में मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर महिला सहित २ बच्चे घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया गया।
शनिवार सुबह चरथावल थाना क्षेत्र के गांव लोहारी खुर्द में हादसा हो गया। मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर परिवार के ३ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के अधिकतर लोग सोए हुए थे।
पुलिस के अनुसार सुबह ६ः०० बजे हुए हादसे में मलबे के नीचे दबने से परिवार के ३ सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार अरशद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम लुहारी खुर्द थाना चरथावल का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें एक महिला सहिस्ता पत्नी अरशद उम्र करीब २५ वर्ष व दो बच्चे असद उम्र करीब ५ वर्ष एवं माहीन उम्र करीब ३ वर्ष दबकर घायल हो गए है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने घटना के बाद मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल ने मौके का मुआयना किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 13 =