संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: भीषण गर्मी की मार से नागरिक बिलबिलाएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) जिले में जून माह में लगातार भीषण गर्मी से देर रात्रि को मौसम बदलने पर राहत मिली हालांकि मौसम सुबह फिर तेज धूप से खुला। दिनभर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में लोग झुलसते रहे। 
तेज धूप और गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय लोग तेज धूप में मुंह पर कपड़ा बांधकर व सिर कपड़े से ढककर सड़कों पर आते जाते दिखाई दिए। गर्मी की वजह से दोपहर को बाजार व सड़कों पर लोगों का आवागमन कम रहा। गर्मी की वजह से पंखे व कूलर से भी राहत नहीं मिल रही थी। अधिकतम तापमान ४२ डिग्री और न्यूनतम तापमान २७ डिग्री दर्ज किया गया।लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है।
दोपहर के समय गर्म हवा और धूप के चलते सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही।जून का आधा महीना चल चुका है और गर्मी चरम पर पहुंचनी शुरू हो गई है। दिन का तापमान चढ़ने लगा है। गर्म हवा चलने के कारण आम जन जीवन प्रभावित हुआ। तेज धूप में आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। बाजार में शीतल पेय पदार्थो की डिमांड बढ़ गई है।सूर्यदेव के तेवर लगातर तल्ख हो रहे है। बढ़ती गर्मी के साथ बीमारियां भी बढ़ रही है। इन दिनों सबसे अधिक वायरल बुखार और दस्त के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। टाइफाइड भी अपना असर दिखा रहा है। जिला चिकित्सालय में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज परामर्श ले रहे हैं।
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। रोजाना चिकित्सालय में बड़ी संख्या में मरीज बुखार और दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। गर्मी में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। नीबू पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है।
तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। ताजा और हल्का खाना खाएं।ठंड लगने के साथ तेज बुखार की समस्या-वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि हर घर में कोई ना कोई बुखार और उल्टी दस्त से ग्रस्त है। लोगों को अधिक ठंड लगने के साथ तेज बुखार चढ़ता है। इसके बाद दस्त की समस्या शुरू हो जाती है। यह वायरल बुखार के साथ साथ टायफाइड का भी असर है। 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 406 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =