वैश्विक

Nigeria: नाव के पलटने से 103 लोगों की मौत, 100 लोगों को अभी तक बचाया गया

उत्तरी Nigeria में एक नौका के पलटने से बच्चों सहित कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयी ने बताया कि नौका क्वारा राज्य के पटेगी जिले में नाइजर नदी में सोमवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हुई.

अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं और स्थानीय लोग तथा पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. उन्होंने बताया कि 100 लोगों को अभी तक बचाया गया है. लापता लोगों के खोजबीन के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.

स्थानीय प्रमुख अब्दुल गाना लुकपाडा ने कहा, ‘‘ नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. उसमें करीब 300 लोग सवार थे. नौका पानी के अंदर एक बड़े लट्ठे से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई.’’ क्वारा के गवर्नर अब्दुलरहमान अब्दुलराज़क के कार्यालय ने बयान जारी कर शोक व्यक्त किया है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21435 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =