BCCI का बड़ा फैसला, पहली बार Asian Games में हिस्सा लेगी भारतीय क्रिकेट टीम
पहली बार Asian Gamesमें हिस्सा लेगी भारतीय क्रिकेट टीम. हालांकि, एशियन गेम्स का आयोजन जिस समय होना है उसी समय भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का भी आयोजन किया जा रहा होगा.
ऐसी स्थिति में पुरुष बी टीम को एशियन गेम्स में भेजा जाएगा. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गवर्निंग बॉडी Asian Games में पुरुषों की बी टीम को भेजेगी, क्योंकि अधिकांश सिनियर स्टार खिलाड़ी भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे.
जबकि बीसीसीआई इस इवेंट में प्रमुख महिला खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत टीम भेजेगा. इस बार एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक किया जाना है. वहीं वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 23 तक किया जा सकता है. बता दें कि एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का आयोजन टी20 फॉर्मेट में कराया जाता है.

