उत्तर प्रदेश

Aligarh News: बीएसएफ के जवान ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से उड़ाया

Aligarh News: पिसावा क्षेत्र के भदवार में रहने वाले एक बीएसएफ के जवान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद ये कदम उठा लिया। उपचार के दौरान बीएसएफ जवान की कैलाश हॉस्पिटल में मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना पिसावा क्षेत्र के गांव भदियार की है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच सुबह से चल रहे झगड़े में बीएसएफ जवान ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली मार ली।

पिसावा इलाके के रहने वाले हरकिशन सिंह का पुत्र कन्हैयालाल बीएसएफ गुड़गांव में तैनात था। वहीं, छुट्टी लेकर अपने घर पिसावा क्षेत्र के भदवार में आया था। बताया जा रहा है कि पत्नी से उसका अक्सर गृह क्लेश हुआ करता था। रविवार को भी पत्नी से सुबह विवाद हो गया। जिसके बाद कन्हैयालाल ने खुद की दुनाली लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। नाजुक हालत में कन्हैयालाल को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कन्हैयालाल ने दम तोड़ दिया।

मामले में अलीगढ़ एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि थाना पिसावा को सूचना मिली कि पैरामिलिट्री फोर्स में तैनात जवान को गोली लगी है। परिवार के लोग घायल हालत में उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 11 =