उत्तर प्रदेश

Bulandshahr- विधवा महिला के बिजली कनेक्शन का भुगतान भी खुद ही किया IPS अनुकृति शर्मा ने

Bulandshahr में तैनात महिला आईपीएस अफ़सर अनुकृति शर्मा  की सजगता और लगन की वजह से झोपड़ी में अंधेरे में रह रही विधवा महिला को बिजली का कनेक्शन मिल गया. इतना ही नहीं अनुकृति शर्मा ने विधवा महिला के बिजली कनेक्शन का भुगतान भी खुद ही किया है.

आईपीएस अफ़सर अनुकृति शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी में महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत महिला और बच्चियों की चौपाल लगाई थी. चौपाल में बुजुर्ग विधवा महिला नूरजहां ने पैसे ना होने की वजह से झोपड़ी में बिजली कनेक्शन ना होने की बात कही थी. बुजुर्ग महिला ने झोपड़ी में बिजली कनेक्शन कराने की प्रार्थना आईपीएस अनुकृति शर्मा से की थी.

बुजुर्ग विधवा महिला बिजली कनेक्शन ना होने की वजह से अंधेरे में रहने को मजबूर थी. अनुकृति शर्मा ने गांव खेड़ी में पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में कनेक्शन करा कर झोपड़ी को रोशन किया. अंधेरे घर में रोशनी होते ही बेबस बुजुर्ग महिला के लबों पर मुस्कुराहट आ गयी.

आईपीएस अनुकृति शर्मा के इस प्रयास की चारों तरफ सराहना हो रही है. वही, बुजुर्ग विधवा महिला नूरजहां का कहना है कि बिजली कनेक्शन कराने के लिए मेरे पास पैसे नहीं थे. महिला ने झोपड़ी में बिजली कनेक्शन कराने के लिए एएसपी मेडम से प्रार्थना की थी. जिसके बाद मैडम ने उसका विद्युत कनेक्शन करा दिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21727 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =