संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा के लिए 46 बसों का बनाया रूट मैप

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)।। जनपद डिपो से हरिद्वार के लिए संचालित होने वाली सभी ४६ बसों पर तैनात कर्मचारियों को शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। हरिद्वार मार्ग के लिए अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जा रही है।
मुजफ्फरनगर जनपद ऐसा स्थान है, जहां से सावन में कांवड़ लाने वाला हर शिवभक्त मुजफ्फरनगर से होकर अपनी मंजिल के लिए रवाना होता है। हरिद्वार आने जाने के लिए मुजफ्फरनगर शिवभक्त कांवडिघ्यों के लिए मुख्य स्थान है।
मुजफ्फरनगर से कई लाख कांवड़िए ट्रेन और रोडवेज बसों में मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंचता है। ऐसे में परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो के अधिकारियों ने अपनी व्यवस्था सुधारने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैै।परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर का कहना है कि हरिद्वार आने जाने वाले शिव भक्त कांवड़ियों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
उनकी सुविधा के लिए मुजफ्फरनगर डिपो की सभी ४६ बसों के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ के मद्देनजर दिल्ली से ऋषिकेश छह, दिल्ली से हरिद्वार दस, शामली से हरिद्वार, कैराना से हरिद्वार, बुढ़ाना से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए २८ बसें व शुक्रताल से हरिद्वार के लिए दो बसों को चलाया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर परिवहन डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही बसों के संचालन का माइक्रो प्लान तैयार कर लिया जाएगा। हरिद्वार मार्ग पर ४६ बसों को चलाया जा रहा हैं। उनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जा रही है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =