उत्तर प्रदेश

Meerut: एनसीआर मेडिकल कॉलेज में नर्स से गैंगरेप और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Meerut में पिछले दिनों एनसीआर मेडिकल कॉलेज में नर्स से गैंगरेप और उसे ब्लैकमेल करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी हरेंद्र और टिंकू सैनी एनसीआर मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी के पद पर तैनात हैं.

उनकी पीड़िता से पहले से जान-पहचान थी. दोनों ने एक दिन मौका देख कर नर्स के साथ गैंगरेप किया और मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया. पीड़िता का आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने कई बार होटल में उसके साथ रेप किया था. आरोपियों ने उसे इसकी शिकायत करने पर परिवारवालों को जान से मारने की धमकी भी दी थी. तो महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी.

घटना Meerut खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज की है. यहां नर्स के पद पर तैनात एक महिला ने कुछ दिन पहले एसएसपी ऑफिस पहुंच कर अपने साथ गैंगरेप होने की शिकायत की थी. इसमें उसने मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारियों पर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया. पीड़िता ने इस दौरान अपना अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग के भी गंभीर आरोप लगाए थे.

Meerut वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खरखौदा थाना पुलिस ने जांच की जिसमें पीड़िता के आरोप सही पाए गये.  Meerut पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पांची पुल के पास से गिरफ्तार कि है. दोनों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि अभी तक अश्लील वीडियो हाथ नहीं लगा है. जैसे ही वो सामने आएगा तो आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − four =