Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके चार अन्य साथी घायल

बुढाना। सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके चार अन्य साथी घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के अस्पताल भिजवाया गया। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मचा रहा।

जानकारी के अनुसार आज सुबह बुढाना कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-करनाल मार्ग हाईवे पर ट्रक की चपेट मे आ जाने से टै्रक्टर-ट्राली सवार एक युवक की मौत हो गई।

तथा ट्राली मे सवार उसके चार अन्य साथी घायल हो गए। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण तुरन्त ही मौके पर पहुंचे। ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

सडक हादसे युवक की मौत की खबर मिलते ही इंस्पैक्टर बुढाना एम.एस.गिल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

युवक आमिर की मौत की खबर मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गांव जौली निवासी उक्त ग्रामीण मेरठ मे पुरानी पुराली बेचकर वापिस लौट रहे थे।

रोते-बिलखते परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही घटना स्थल की और रवाना हो गए। इसी बीच पुलिस ने चारो घायलो को एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर लेते भागदौड शुरू की। युवक की मौत की से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + fourteen =