उत्तर प्रदेश

Meerut: बहन के प्रेमी की चाकू से गर्दन और पेट पर वारकर हत्या

Meerut:लड़की के भाई ने प्रेमी की गला रेत कर हत्या कर दी. ऑनर किलिंग की इस घटना का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और आला-ए-कत्ल के साथ मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है.

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अजराड़ा के जंगल में 25 जून को अज्ञात शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया था. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया. जब मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मृतक की पहचान नौशाद के रूप में हुई.

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नौशाद की हत्या नदीम ने की है. पुलिस ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि मृतक नौशाद का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था और मृतक उसकी बहन पर गलत नजर रखता था, इसी के चलते उसने हत्या कर दी.

आरोपी ने नौशाद को अजराड़ा स्थित अपने पुराने घर बुलाया और ग्राम अजराड़ा के जंगल में ले जाकर चाकू से गर्दन और पेट पर वारकर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान नदीम ने मृतक नौशाद के फोन को अपने पास रख लिया. पुलिस ने आरोपी से चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया और हत्यारे नदीम को जेल भेज दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =