Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वन महोत्सव के तहत किया जागरूक

बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बेटी बचाओ  बेटी पढ़ाओ अभियान में बेटियों की यही पुकार पौधे लगाएं हर परिवारबुढ़ाना नगर में आर्य कन्या इंटर कॉलेज पेठ बाजार से बड़ा बाजार होते हुए छोटे बाजार तक गणमान्य नागरिकों एवं दुकानदारों को को फलदार एवम छायादार पौधे किए गए भेंट।
कार्यक्रम अतिथि  बृजेश कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बुढ़ाना द्वारा पौधों की बारात में शामिल होकर बालिकाओं एवं नगर वासियों को  वृक्षारोपण के प्रति किया गया प्रेरित  मिशन शक्ति के अन्तर्गत कार्यक्रम अतिथि, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा, डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति एवं सम्मानित दुकानदारों नगर वासियों द्वारा बालिकाओं के सम्मान में तालियां बजाकर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की।
बालिकाओं का किया गया उत्साहवर्धन। बालिकाओं द्वारा पौधों के किया गया मनमोहक नृत्य। इस अवसर पर हुई  बरसात मे झूम उठे पौधें और बालिकाएं  वन विभाग एवम महिला कल्याण विभाग  द्वारा किया गया। पौधा वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन  बुढ़ाना नगर  मे जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री संदीप भागिया एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल के निर्देशन में वन महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम अतिथि, आयोजको, विद्यालय स्टाफ एवम छात्राओं द्वारा नगरवासियोंध्क्षेत्रवासियों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने हेतु फलदार एवम छायादार पौधे किए गए वितरित। कार्यक्रम अतिथि द्वारा सभी नगरवासियों से वन महोत्सव के अवसर पर एक पौधा लगाने की अपील की गई ।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जनपद मुजफ्फर नगर मे  जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं  अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा  बाल हित में निरंतर विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वन महोत्सव २०२३ के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम मे क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार, वन दरोगा अंशीलाल एवं उनकी टीम से नरेंद्र कुमार राजेश द्वारा वन महोत्सव में उपस्थित सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। वन महोत्सव के अवसर पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग महिला कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से किया गया। उक्त पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती प्रमेश, प्रवक्ता अर्चना, मुकेश, प्रिया,  सारिका, वंदना, शशिप्रभा,  विजय लक्ष्मी, तत्सविता, वंशिका, ज्योति, अनुपमा,  राखी, सुधा,  सभासद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार एवम  शिवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − nine =