Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कांवड मार्ग का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरगर द्वारा किया गया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, कांवड़ियों से वार्ता कर पूछी कुशल-क्षेम,  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
कांवड़ यात्रा २०२३ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ राजीव सभरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बागोवाली चौराहा पर कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रियों के लिए की गयी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चेक किया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कांवड मार्ग में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बैरियर व्यवस्था, कांवड मार्ग पर लगे चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड को चेक किया गया। साथ ही यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है
तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही महोदय द्वारा द्वारा कांवडियों/श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा उनकी समस्याओं, खान-पान व अन्य विषयों पर संवाद करते हुए कांवडियों/श्रद्धालुओं को बताया गया कि यदि किसी प्रकार की असुविधाध्परेशानी होती है तो डॉयल-११२ पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =