उत्तर प्रदेश

Aligarh News: फर्जी बैनामा कराने वाले और गवाह के एनवीडब्ल्यू जारी, फंसे नगर निगम के होर्डिंग-यूनीपोल ठेकेदार मनोज गौतम

Aligarh News फर्जी तरीके से बैनामा कराने के आरोपों में फंसे नगर निगम के होर्डिंग-यूनीपोल ठेकेदार मनोज गौतम की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। अब इससे संबंधित मुकदमे में पुलिस के आवेदन पर अदालत ने बैनामा कराने के आरोपी मनोज गौतम व बैनामे के एक गवाह कैलाश बघेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिए हैं। हालांकि पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि मनोज इस मामले में हाईकोर्ट से अपने पक्ष में गिरफ्तारी पर स्टे का आदेश भी ले आया है। मगर आदेश की सत्यापित प्रति पुलिस को नहीं मिली है।

ओजोन सिटी के सहारे की एक जमीन को लेकर ओजोन सिटी के चेयरमैन प्रवीण मंगला व यूनीपोल ठेकेदार मनोज गौतम के बीच विवाद है। प्रवीन मंगला का आरोप है कि इस जमीन का मनोज ने फर्जी महिला को खड़ा कर बैनामा करा लिया, जबकि उस जमीन की असल मालिक/पट्टेदार कोई और है। मनोज पर आरोप है कि उसने महेंद्र नगर की महिला को मालिक दिखाते हुए बैनामा कराया, जबकि असल मालिक केला नगर की है।

केला नगर निवासी महिला के बेटे की तहरीर पर मामले में मूल रूप से आगरा निवासी मनोज गौतम, मुकदमे के गवाह कैलाश बेघल व एक अन्य गवाह सुशील राणा (अब मृत) और बैनामा करने वाली महिला राजवती पर मुकदमा दर्ज कराया। 

इसकी विवेचना करते हुए पुलिस ने पिछले दिनों दादनपुर की एक महिला जो कि गवाह रहे सुशील राणा की बहन है को जेल भेजा। पुलिस ने जांच में पाया कि बैनामा करने वाली महिला सुमित्रा है, उसने महेंद्र नगर की राजवती बन बैनामा किया।

अब इस मामले में आगे साक्ष्य संकलित करते हुए पुलिस ने पिछले दिनों मनोज गौतम व कैलाश बघेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट आवेदन किया। इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा विजय सिंह के अनुसार मामले में अदालत ने मनोज गौतम व कैलाश बघेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =