Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: पंचतत्व में वरिष्ठ पत्रकार उत्तम चंद शर्मा विलीन- अश्रूपूर्ण नेत्रों से दी अंतिम विदाई

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मुजफ्फरनगर पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक उत्तम चन्द शर्मा को आज नई मन्डी शमशान घाट पर अश्रुपूर्ण नेत्रों से अन्तिम विदाई दी गई। वहंा उपस्थित हजारों लोगो ने उनके पंचतत्व मे विलिन होने पर गायत्री मंत्र का पाठ किया। मुखाग्नि उनके धेवते वंश दुआ ने दी। 
  पिछले पांच दशक से पत्रकारिता में अपना परचम लहराने वाले उत्तम चन्द शर्मा ने 6 बार प्रेस कॉन्सलिंग का सदस्य रहकर अपने जनपद का नाम रोशन किया। देश विदेश की विभिन्न संस्थाओं से जुडे समाचार पत्रों मे उन्होने बहुत नाम कमाया। गत दिवस बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। उनके निधन की जानकारी होते ही भारी संख्या मे लोग उनके आवास पर पहंुचे तथा बुलेटिन के संपादक उनके अंकुर दुआ को सांत्वना दी। शुक्रवार को सवेरे उनके आवास से नई मन्डी शमशान घाट के लिए अन्तिम यात्रा शुरू हुई। जिसमें हजारो लोग मौजूद रहे।
स्व.शर्मा के निधन पर उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टवीट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, स.सुखदर्शन सिह बेदी, अमरजीत सिडाना, इन्द्रजीत सिंह छाबडा, निधिशराज गर्ग, धनप्रीत सिह चन्नी बेदी, सुनील सिंघल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अरविन्दराज शर्मा, मनोज बाठला, अशोक बाठला, विपुल भटनागर, महेश चौहान, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सुनील तायल, तेगबहादुर सैनी एड., रामपाल सिंह पुण्डीर एड.,वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज,
पत्रकार रविन्द्र चौधरी,  मदन बालियान,  नीरज भार्गव,आनन्द प्रकाश,  रणवीर सैनी, शरद गोयल, सलेकचन्द पाल, राधेश्याम वर्मा, राशिद अली जैदी,  अमित सैनी न्यूज टूडे, आशीष यादव अभीतक, सुशील राज शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, रिषीराज राही, शरद गोयल, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स पंडित जी, श्री मोहन तायल, आरएसएस से ब्रिजेश जी,समाजसेवी भीमसैन कंसल,  राकेश बिन्दल, सतीश गोयल टिहरी, राजकुमार कालरा, किसान चिन्तक अशोक बालियान
भाकियू अराजनैतिक से धर्मेन्द्र मलिक, जिला पंचायत के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, डा.मुकेश जैन, डा.अभिनव जैन, डा.अशोक अग्रवाल, इन्जि. अशोक अग्रवाल, पूर्व संासद हरेन्द्र मलिक, पूर्व संासद राजपाल सैनी, शिवान सैनी,सोमपाल भाटी,पवन गोयल चेयरमैन आईआईए,  गौहर सिददकी सहित भारी संख्या में राजनैतिक, सामाजिक एवं उद्योग जगत से लोग मौजूद रहे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fourteen =