उत्तर प्रदेश

Sultanpur: Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शेर अली गोली लगने से घायल

Sultanpur  में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान जहां बदमाश शेर अली उर्फ शेरा गोली लगने से घायल हो गया. वहीं सिपाही भी इस मुठभेड़ में चोटिल हो गए. बदमाश की मुखबिरी पर पुलिस ने स्कॉर्पियो से लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बहरहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, साथ ही पुलिस कार्रावई में जुट गई है.

दरअसल बीते दिनों जयसिंहपुर सर्किल क्षेत्र में लूट की कई घटनाएं हुई थी. पुलिस इन मामलों में अपराधियों की धड़पकड़ के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी. बीती रात भी पुलिस को जानकारी लगी की पल्सर सवार बदमाश फिर किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं, जिसपर पुलिस ने मोतीगरपुर थानाक्षेत्र में नाकाबंदी शुरू कर दी.

इसी दौरान पल्सर सवार व्यक्ति दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी बदमाश फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें जनार्दन यादव नाम का सिपाही चोटिल हो गया. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार बदमाश भी घायल हो गया. घायल बदमाश की पहचान शेर अली उर्फ शेरा के रूप में हुई है.

वहीं इसी बदमाश की मुखबिरी पर पुलिस ने जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी और उसमें सवार तीन बदमाशों को पकड़ा है, जिनकी पहचान जौनपुर के सरपतहा थानाक्षेत्र के रहने वाले सुभाष गौतम, संदीप गौतम और आकाश गौतम के रूप में हुई है.

बहरहाल बदमाशों के पास से Sultanpur पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी के अलावा दो अवैध तमंचा, 4 कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ साथ पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 11 =