उत्तर प्रदेश

Ayodhya- नाबालिग से गैंगरेप के बाद जबरन धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप

Ayodhya  कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने गैंगरेप के बाद जबरन धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप लगाया है. महिला पुलिस ने पीड़िता और उसके पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, धर्मांतरण का प्रयास और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

Ayodhya  महिला पुलिस को दिये तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी लव जिहाद के जरिए हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेचने के काम से जुड़े हैं. मुख्य आरोपी खालिद अंसारी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. उसने उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ अपने दोस्त के साथ मिल कर गैंगरेप किया. इसके बाद, वो उसे अलग-अलग मजारों और मस्जिदों में ले गया जहां उसका धर्मांतरण कराने के बाद उसका निकाह कराने का प्रयास कर रहा था.

पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा है. पढ़ाई के दौरान उसकी एक अन्य छात्रा के साथ दोस्ती हुई. उसके ही जरिये आरोपी शिवम यादव से उनकी बेटी की जान-पहचान हुई. आरोपी शिवम यादव ने अपने साथी खालिद अंसारी से उनकी बेटी की जान-पहचान करवा दी. जिसके बाद बहला-फुसलाकर खालिद अंसारी और शिवम ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

गैंगरेप के बाद आरोपी खालिद अंसारी पीड़िता के साथ निकाह करने का नाटक करने लगा. वो उसका धर्मांतरण कराने के नाम पर उसे कई मजारों और मस्जिदों में ले गया. यहां पर मौलाना ने उसे पानी पिला कर उसके पवित्र होने की बात कही और निकाह करने की सलाह दी.

दर्ज एफआईआर के मुताबिक बीते 13 जुलाई को पीड़िता के परिजन उसकी सहेली के घर से उसे बदहवास हालत में लेकर आये. घर आने के बाद पीड़िता ने बताया कि आरोपी खालिद अंसारी ने उसका मोबाइल छीन लिया था जिसके कारण वो अपने घरवालों से संपर्क नहीं कर पाई. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 9 =