फिल्मी चक्कर

Bareilly: खुद को मिस रुहेलखंड भी बताती युवती का का सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ video हुआ वायरल

Bareilly  फरीदपुर थाना क्षेत्र की एक युवती का पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती असलाह लहरा कर पंजाबी गानों पर डांस कर रही है. युवती कभी पिस्टल से निशाने लेते तो कभी कमर में लगाते दिखाई दे रही है. बताते चलें कि डांस के दौरान पिस्टल हाथ में लेकर टशन दिखाने वाली युवती डांसर, मॉडल और कोरियोग्राफर बताई जा रही है.

हाथ में पिस्टल और पंजाबी गाने पर डांस करती एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवती कमर में पिस्टल लगाते हुए डांस कर रही है. सोशल मीडिया की सनसनी बनी युवती मॉडल और कोरियोग्राफर बताई जा रही है जिसके डांस का रील जमकर वायरल हो रहा है. वायरल युवती बरेली में फरीदपुर थाना क्षेत्र की निवासी का बताई जा रही है.

युवती कई बार सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है. वीडियो में डांसर युवती खुद को मिस रुहेलखंड भी बताती है. युवती ने शुक्रवार को पिस्टल के साथ रील बनाकर फेसबुक पर डाल दी थी, जो देखते ही देखते वायरल होने लगा है.बताते चलें कि युवती ने जैसे ही पिस्टल के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाला सोशल मीडिया यूजर्स उसकी रील को शेयर कर कार्रवाई की मांग करने लगे.

जिसके बाद पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं पिस्टल के जानकार विक्की शर्मा ने बताया कि यह पिस्टल प्लास्टिक की लग रही है, क्योंकि पिस्टल में वजन होता है और उठाने में इतनी आसानी से हाथ नहीं घूम पाता है.  (Courtesy from News18 website, Internet)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + two =