उत्तर प्रदेश

Gumla: हाथी दांत की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Gumla वन विभाग ने गुमला शहर के सिसई रोड से तस्करी के लिए ले जा रहे हाथी के दो दांत बरामद किए हैं. इसके साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में सिसई प्रखंड के बसिया रोक लकेया निवासी प्रेम जायसवाल व पिलखी मोड़ सिसई निवासी नवलकिशोर महतो शामिल हैं. ओडिशा में हाथी दांत की तस्करी की योजना थी. इसके पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

कुरूमगढ़ रेंज के रेंजर जगदीश राम ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए हाथी दांत के तस्करों को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि गुमला के डीएफओ को हाथी के दांत की तस्करी होने की गुप्त सूचना मिली थी. गुमला में कार्यरत वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो से सूचना मिली थी कि हाथी की दांत की तस्करी की जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया. इसके बाद फिल्मी अंदाज में हाथी के दांत के साथ दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

Gumla जिले के सिसई प्रखंड के बसिया रोक लकेया निवासी प्रेम जायसवाल व पिलखी मोड़ सिसई निवासी नवलकिशोर महतो इलेक्ट्रिक स्कूटी में छिपाकर दो पीस हाथी दांत गुमला से सिसई ले जा रहे थे. सिसई के बाद हाथी दांत को ओडिशा बॉर्डर तक ले जाना था, परंतु वन विभाग गुमला की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर लिया. रविवार शाम को दोनों को जेल भेज दिया गया. कुरूमगढ़ रेंज के रेंजर जगदीश राम ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए हाथी दांत के तस्करों को पकड़ा गया है.

वन विभाग Gumla  ने फिल्मी अंदाज में हाथी दांत के दोनों तस्करों को पकड़ा है. हाथी दांत के तस्कर सिसई प्रखंड के बसिया रोड लकेया निवासी प्रेम जायसवाल व पिलखी मोड़ सिसई निवासी नवलकिशोर महतो स्कूटी में बैठकर बड़े आराम से गुमला से सिसई जा रहे थे. इन्हें भनक तक नहीं लगी कि वन विभाग की टीम इनके पीछे पड़ी हुई है. डीएफओ अहमद बेलाल अनवर के निर्देश पर वन विभाग के टीम सिसई रोड में अलग-अलग स्थानों पर सादे लिबास पर खड़ी थी.

Gumla जिले के सिसई प्रखंड के बसिया रोड लकेया निवासी प्रेम जायसवाल व पिलखी मोड़ सिसई निवासी नवलकिशोर महतो जिस स्कूटी से हाथी दांत की तस्करी करने वाले थे, उस पर टीम के सदस्य नजर रखे हुए थे. स्कूटी सवार दोनों तस्कर टावर चौक से पार कर सिसई रोड के संत पात्रिक व उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल के समीप मुख्य सड़क पर पहुंचे. तभी एक गाड़ी से वन विभाग की टीम उतरी. स्कूटी को रोका. स्कूटी की डिक्की खोली, जहां हाथी दांत मिला. दोनों तस्करों को तुरंत गाड़ी में बैठा लिया गया. इसके साथ ही स्कूटी को वन विभाग के कर्मी चलाते हुए वन विभाग पहुंचे. गिरफ्तारी दिन के करीब दो बजे हुई. इसके बाद लगातार चार घंटे तक वन विभाग की टीम दोनों तस्करों से पूछताछ की. इसके बाद गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद गुमला न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया.

Gumla के डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने बताया कि हाथी के दांत की तस्करी होने की सूचना मिली थी. गुमला में कार्यरत वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो से सूचना मिली थी कि हाथी की दांत की तस्करी की जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया. इसमें कुरूमगढ़ रेंज के रेंजर जगदीश राम, गुमला के प्रभारी वनपाल राजेश कुजूर सहित अन्य आठ वनकर्मी थे.

टीम ने सिसई रोड गुमला से तस्करों द्वारा तस्करी के लिए ले जाये जा रहे हाथी के दो दांत को बरामद किया है. इसके साथ ही तस्करी में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. डीएफओ ने बताया कि तस्करों के अनुसार हाथी दांत को ओड़िशा राज्य के बॉर्डर में अवस्थित खूंटी जिला तक ले जाना था. इसके बाद यहां से दूसरे स्थानों पर हाथी दांत को ले जाया जाता. डीएफओ ने कहा कि हाथी दांत के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + four =