उत्तर प्रदेश

Banda: एसटीएफ व पुलिस ने डीसीएम में लाया जा रहा एक क्विंटल गांजा पकड़ा

Banda उड़ीसा से तस्करी कर डीसीएम में लाया जा रहा गांजा एसटीएफ और बबेरू पुलिस ने रविवार को कमासिन-राजापुर मार्ग पर पकड़ी। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की बाजार में करीब नौ लाख रुपये कीमत होगी। गाड़ी में खाकी रंग से लदे कार्टूनों में गांजा छुपाकर रखा गया था। डीसीएम में सवार दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि तीन फरार हो गये। पकड़े गए आरोपी मेरठ और गाजियाबाद के बताये गये हैं।

एसटीएफ उत्तर प्रदेश फील्ड यूनिट प्रयागराज के एसआई रणेंद्र कुमार की सूचना पर बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने टीम के साथ बबेरू के कमासिन राजापुर मार्ग पर रविवार को मुरवल के पास नाकाबंदी की थी।

इसी दौरान आई डीसीएम को रोका तो उसमें सवार मेरठ के कंकड़ खेड़ा थाना क्षेत्र के नगलावासी गांव निवासी यशपाल सिंह और गाजियाबाद जनपद के भोजपुर थाना के काशी सैदपुर निवासी बिल्ली उर्फ बीर सिंह से पूछताछ की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =