Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला बार संघ चुनाव पर विस्तृत चर्चा ,चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर की बैठक मे बार संघ चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बैठक मे मौजूद पदाधिकारियो ने अधिवक्ताओ के हित मे अपने विचार व्यक्त किए।

जि बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर महासचिव प्रदीप मलिक एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अगवत कराया कि संगठन की एक अहम बैठक फैंथम हाल मे आयोजित हुई।

जिसकी अध्यक्षता जिला बार संघ के अध्यक्ष नसीर हैदर काजमी ने की और संचालन प्रदीप कुमार मलिक महासचिव ने किया। महासचिव प्रदीप मलिक ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 24 फरवरी 2020 को बार कॉउसिल ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली ने बिना किसी अधिकार अनुचित व अवैधानिक आदेश पारित करके डिस्ट्रिक्ट बार एसो.मुजफ्फरनगर का चुनाव रोक दिया था।

लेकिन 29 फरवरी 2020 को चुनाव अधिकारी आम सभा द्वारा नियुक्त किए गए थे। बार कांउसिल ऑफ इण्डिया में भी आपत्ति दर्ज की गई थी। लेकिन कोविड-19 व लॉकडाउन के कारण सुनवाई नही हो सकी।

दिनांक 26 अगस्त 2020 को सुनवाई उपरान्त 10 सितम्बर 2020 को मेरठ बार एसोसिएशन बनाम बार कांउासिल ऑफ उत्तर प्रदेश के मामले मे मा.उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने विधिक व्यवस्था दी है कि बार कांउसिल को बार एसोसिएशन के चुनाव सम्बन्धी मामले मे हस्तक्षेप का कोई अधिकार नही है

बल्कि सोसाइटी रजिस्ट्रार को है। इन हालात मे एल्डर्स कमैटी द्वारा यदि चुनाव कराया जाता है तो यह रिट के निर्णय के अंतर्गत अवैध व शून्य होगा। इस कारण वे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हे।

आम सभा ने बहुमत से चुनाव कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रस्ताव पारित किया कि 16-10-2020 तक उस पर आपत्ति दिनांक 20-10-2020 तक आपत्तियो का निस्तारण व सूची का अन्तिम प्रकाशन, दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को नामांकन,27 अक्टूबर 2020 नाम वापसी, 31 अक्टूबर 2020 को मतदान तदोपरान्त मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित होगा और नई कार्यकारिणी को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =