Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: NIA ने सीज किया ड्रग तस्कर का घर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एनआईए की टीम ने ड्रग तस्कर रजी हैदर का घर सीज कर दिया। एनआईए ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की है। मई २०२२ में की गई छापेमारी के दौरान रजी हैदर के घर से एटीएस गुजरात की टीम ने ५०० करोड़ की चरस बरामद की थी साथ ही एटीएस ने उसे अटारी बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। एनआईए दिल्ली की टीम मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंची। यहां से कोतवाली पुलिस को साथ लेकर ड्रग तस्कर रजी हैदर दक्षिणी खालापार में उसके घर पहुंची। यहां १२० स्क्वायर मीटर में बने रजी हैदर के घर को सीज कर दिया।
मई २०२२ को एटीएस गुजरात ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर रात के समय दक्षिणी खालापार में रजी हैदर पुत्र अमानत अली के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान रजी हैदर की मां की निशानदेही पर पड़ोस के एक मकान से ५०० करोड़ की चरस बरामद की गई थी। शहर कोतवाली पुलिस की मदद से एटीएस गुजरात की टीम में शामिल अधिकारी बरामद की गई चरस रो अपने साथ ले गए थे। एटीएस गुजरात की छापेमारी के दौरान रजी हैदर को साथ लेकर आई थी। उस दौरान बताया गया था कि रजी हैदर को एटीएस ने अटारी बॉर्डर से गिरफ्तार किया था।
एनआईए दिल्ली के इंस्पेक्टर विजय वीर यादव अपनी टीम के साथ रजी हैदर के कोतवाली इलाके में दक्षिणी खालापार स्थित आवास को सीज किया है। बताया गया है कि यह कार्रवाई एनआईए इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 7 =