वैश्विक

Bihar: मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद

Bihar: बिहटा में महादेव नगर कॉलोनी में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ अनू कुमारी के नेतृत्व में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. आपत्तिजनक हालत में ग्राहक व सेक्स रैकेट की संचालिका महिला और उसके पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो युक्तियों को मुक्त कराया गया. इस दौरान मकान से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है. वहीं मकान को सील कर दिया गया है.

गिरफ्तार लोगों में संचालिका रानी देवी भोजपुर के बबुरा निवासी तो उसका पति प्रमोद कुमार और ग्राहक बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी संटू कुमार के हैं. रानी देवी बिहटा के महावीर नगर में नया मकान बनाकर रहती है. बताया जाता है कि बिहटा थाना से महज कुछ दूरी पर महादेव नगर के एक आलीशान मकान में काफी दिनों से सैक्स रैकेट चल रहा था. जहां युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से मोबाइल से संपर्क कर मोटी रकम वसूली जाती थी. काफी दिनों से चल रहे सैक्स रैकेट से आसपास के ग्रामीणों ने अजीज होकर पुलिस से शिकायत की थी. इस पर भारी संख्या में पुलिस पहुंचकर मकान को चारों तरफ से घेरकर छापेमारी की.

भारी संख्या में पुलिस बल देखकर आसपास के लोग भी कुछ देर के लिए हैरत में रह गये. लेकिन मकान से जब नकाब पोस मकान मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर बाहर निकाला गया तो सब लोग हैरान रह गये. दानापुर एसपी अभिनव धीमान ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + twelve =