Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने जारी किए सिनेमा/थिएटर/मल्टीप्लेक्स खोलने के सम्बन्ध में आदेश

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव महोदय उ0प्र0 शासन गृह (गोपन) अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या 2174/2020-सीएक्स-3, दिनांक 13 अक्टूबर 2020 के अन्तर्गत गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश संख्या 40-3/2020-डीएम-1(ए)

दिनांक 30 सितम्बर, 2020 के क्रम में गृह (गोपन) अनुभाग-3 के आदेश संख्या 2135/2020-सीएक्स-3 दिनांक 01 अक्टूबर, 2020 को जारी निर्देशों के प्रस्तर संख्या-1(पअ) में कन्टेनमेन्ट-जोन के बाहर सिनेमा/थिएटर/मल्टीप्लेक्स को अपनी निर्धारित क्षमता से अधिकतम 50 प्रतिशत तक दिनांक 15 अक्टूबर 2020 से खोले जाने की अनुमति प्रदान किये जाने का उल्लेख करते हुए वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिनेमा/थिएटर/मल्टीप्लेक्स खोलने के सम्बन्ध में निर्गत आदेश दिनांक 06 अक्टूबर 2020 में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर सिनेमा/थिएटर/मल्टीप्लेक्स के विषय में निर्देश जारी किए गए है।

अतः मुख्य सचिव, महोदय उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के उक्त शासनादेश दिनांक 13 अक्टूबर 2020 द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त निर्देशों को निम्नवत् लागू किया जाता है-

क-सिनेमा/थिएटर/मल्टीप्लेक्स प्रबन्धन से जुडे व्यक्तियों एवं दर्शकों के लिए सामान्य प्रोटोकाल

  • सामान्य क्षेत्र (common areas) प्रतीक्षा क्षेत्र waiting areas के बाहर कम से कम 6 फीट की शारीरिक दूरी के मानक का पालन किया जाएगा प्रबन्धन द्वारा स्पर्श रहित सेनेटाइजर्स की व्यवस्था की जाएगी।
  •  प्रत्येक समय फेस कवर/मॉस्क का उपयोग, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने, सेनेटाइजर्स उपयोग तथा खॉसतें/छींकते समय टिशू/रूमाल या कोहनी का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
  •  सार्वजनिक स्थल पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा।
  •  सभी लोगों द्वारा अपने स्वास्थ्य की स्व-निगरानी की जाएगी तथा किसी भी बीमारी के सम्बन्ध में जल्द से जल्द राज्य और हेल्पलाइन पर सूचना दी जाएगी।
  •  आरोग्य सेतु ऐप के उपयोग हेतु सभी को सलाह दी जाएगी।

ख-ऑडिटोरियम/प्रवेश-निर्गमन/शो-टाइमिंग/बैठने की व्यवस्था Seating arrangements)/बुकिंग आदि के विषय में-

  •  ऑडिटोरियम  के प्रवेश बिन्दुओं पर थर्मल स्क्रीनिंग व सेनेटाइजर्स तथा पंक्तिबद्ध प्रवेश व निर्गमन हेतु शारीरिक दूरी के मानक के अनुरूप गोलाकार चिन्ह की व्यवस्था की जाएगी।
  • कोविड लक्षण रहित Symptomatic व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
  •  एकल स्क्रीन सिनेमा में दो प्रदर्शन के मध्य तथा मल्टीप्लेक्स में विभिन्न स्क्रीन पर प्रदर्शन के मध्य तथा इनके मध्यान्तर अवधि एवं समाप्ति समय के मध्य पर्याप्त समयान्तराल रखा जाएगा।
  •  सिनेमाघरों/थिएटरों/मल्टीप्लेक्सों का उपयोग शारीरिक दूरी के मानक को सुनिश्चित करते हुए, उनकी कुल बैठने की क्षमता का अधिकतम 50 प्रतिशत तक किया जाएगा।
  •  जो सीट बैठने हेतु निर्धारित न हो, उन्हे बुकिंग(आनलॉइन/विंडों बुकिंग) के दौरान भी चिन्हित किया जाएगा तथा इसे सुनिश्चित करने हेतु इसे टेप (जंचमक) अथवा फ्लोरोसेन्ट मार्कर द्वारा मार्क कर दिया जाएगा।
  •  यथासम्भव अग्रिम बुकिंग व ऑनलाइन बुकिंग ही की जाएगी तथा विंडो बुकिंग में भी कॉन्टेक्टलेस/स्पर्शरहित लेन-देने (यथा ई-वॉलेट/क्यूआर कोड स्कैनर आदि) का प्रयोग किया जाएगा।
  •  कान्टेक्ट-ट्रेसिंग की सुविधा के लिए टिकटों की बुकिंग के समय सम्पर्क नम्बर लिया जाएगा।
  •  शो समाप्त होने पर दर्शकों को एक साथ न छोड़कर शारीरिक दूरी के मानक का पालन करते हुए क्रमबद्ध तरीके से जाने की व्यवस्था की जाए।
  • ग-मध्यान्तर एवं खान-पान व्यवस्था के सम्बन्ध में-
     अलग-अलग शो के मध्यान्तर एक साथ न किए जाएं तथा मध्यान्तर के दौरान सामान्य क्षेत्रों, लॉबी एवं वाशरूम में अधिक भीड से बचने के प्रयास किए जाए।
  •  खाद्य और पेय क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में बिक्री काउंटर्स रखें जाए। काउंटर्स पर शारीरिक दूरी के मानक का पालन किया जाए तथा यथासम्भव ऑनलाइन लेन-देन किया जाए।
  •  हॉल/ऑडिटोरियम के अन्दर भोजन और पेय का वितरण निषिद्ध होगा। केवल पैक्ड फूड और पेय पदार्थो की अनुमति होगी तथा अपशिष्ट का सुरक्षित डिस्पोजल किया जाए।
  • घ-सिनेमाघर/थिएटर/मल्टीप्लेक्स परिसर के विषय में-
    सिनेमाघर/थिएटर/मल्टीप्लेक्स एयर कंडीशन्ड होने की स्थिति में cpwd के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा यथ तापमान सेटिंग 24-30 डिग्री सेल्सियस के मध्य, सापेक्ष आर्द्रता 40-70 प्रतिशत के मध्य होना चाहिए तथा क्रास वैंटिलेशन होना चाहिए।
  •  सिनेमाघर/थिएटर/मल्टीप्लेक्स ऑडिटोरियम में हर शो/स्क्रीनिंग के बाद पर्याप्त सफाई की जाएगी, पूरे परिसर का बार-बार विसंक्रमण किया जाएगा तथा ऐसे बिन्दू जो मानव सम्पर्क में बारम्बार आते है, जैसे दरवाजे, हैण्डिल, रेलिंग आदि का समय-समय पर सेनेटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा।
  •  लिफ्ट में सीमित लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
  • यदि किसी व्यक्ति को लक्षणयुक्त अथवा ‘‘पॉजिटीव’’ पाया जाता है तो उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जाएगी एवं परिसर का तत्काल विसंक्रमण करायाजाएगा।

सभी गतिविधियों और संचालन के दौरान कोविड-19 प्रबंधन से सम्बन्धित प्रोटोकॉल तथा गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए प्रासंगिक दिशा-निर्देशों का कडाई से अनुपालन किया जाए।

दण्डात्मक प्रावधानः-

उपरोक्त दिशा निर्देशों का किसी भी व्यक्ति (प्रबन्धन अथवा दर्शक) द्वारा उल्लघंन करने पर आपद-प्रबन्धन अधिनियम, 2005 एवं भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में दिये गये प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।दिशा-निर्देश अग्रिम आदेशों तक लागू रहेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =