Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-नकली नोट छापने वाले गैंग का खुलासा-200 के नकली नोटों के साथ 8 लाख की रकम बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।  बुढ़ाना में २०० रुपए के नकली नोट छापे जा रहे थे। थाना बुढ़ाना पुलिस और एसओजी ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए ६ लोगों को दबोच लिया। जिनके कब्जे से ८ लाख रुपए से अधिक की भारतीय जाली मुद्रा और कागज तथा प्रिंटर आदि सामान बरामद हुआ है।
नकली करेंसी नोट छापकर देश की अर्थव्यवस्था को बट्टा लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा था। थाना बुढ़ाना पुलिस ने एसओजी दो के साथ कस्बे में संयुक्त कार्रवाई की। सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर करनाल हाईवे कुरथल मोड़ पर यात्री शेड में खड़ी डस्टर गाड़ी की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार लोगों से जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई।
गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे मंगेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नगवा थाना बुढ़ाना की तलाशी ली गई तो २०० रुपए के नकली नोटों की कई गड्डियां बरामद हुईं। गाड़ी में सवार अन्य लोगों से भी जाली करंसी बरामद हुई। जिसके बाद दोनों से पूछताछ के आधार पर कस्बे में कर्बला रोड स्थित साकिब पुत्र सादिक के मकान पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान घर में प्रिंटर लगाकर २०० रुपये के नकली नोट छपते हुए साकिब और नसीर पुत्र नसीर निवासी ब्रह्मपुरी दिल्ली को दबोच लिया गया। जबकि मौके से सागर पुत्र शहजाद निवासी बुढ़ाना और प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश निवासी बड़ौदा तथा अनुज पुत्र रोहतास निवासी हैवा थाना छपरौली बागपत को भी नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि सभी ६ बदमाशों से २०० के नोट वाली ८२९३०० रुपये की जाली मुद्रा बरामद की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =