Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पेंटिग प्रतियोगिता में सफल मदरसा छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया पुरूस्कृत

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत जडौदा में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पेंटिग प्रतियोगिता में सफल मदरसा छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया पुरूस्कृत

मुजफ्फरनगर। विकास खण्ड, सदर के ग्राम पंचायत जडौदा में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित किये गये।

कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी।

गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता चल सकेगा। ग्राम पंचायत में स्कूल से ड्रॉपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण एवं उनकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 06 बालिकाओं को चिन्हित कर उनके स्कूल में प्रवेश कराने की कार्यवाही की जा रही है। बालिकाओं को पुस्तक वितरित की गयी।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के महिला व बालिका मुद्दो एवं कानूनों के प्रति जागरुकताध्क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण व स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन भी हुआ।

उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन व दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में तथा ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की गयी।

इसके पूर्व आज जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शहर में स्थित मदरसे में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे मिशन शक्ति अभियान, नारी सशक्तिकरण, स्वांलमबन व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होने वहां उपस्थित छात्राओं को पेटिंग प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सेल्वा कुमारी जे., मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक योदव, उप जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी श्री तुलसीराम प्रजापति, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वाणी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री योगेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती बीना शर्मा, चाइल्डलाईन निदेशक श्रीमती पूनम शर्मा, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आई0सी0डी0एस0 विभाग की टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी, जिला समन्वयक श्रीमती रेनू सिंह उपस्थित रहीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21871 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + nine =