Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सीएम योगी ने दी मुजफ्फरनगर को करोडों की सौगात, संजीव बालियान सहित ये हस्तियां रहीं मौजूद

मुजफ्फरनगर। जनपद की ग्राम पंचायतों में करोडों रुपये की लागत से बनें शौचालयों का आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डिजिटल लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर 320 शौचालयों का शिलान्यास भी किया गया।

समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज जिले की ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक सुलभ शौचालयों का डिजिटल उद्घाटन किया गया। जनपद की 479 ग्राम पंचायतों में सामूहिक सुलभ शौचालयों के निर्माण की योजना है।

इन शौचालयों का आज डिजिटल उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस मौके पर यहां केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

शासन की योजना के तहत जिले की 470 ग्राम पंचायतों में 159 सामुदायिक सुलभ शौचालय बन चुके हैं। इनका आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उदघाटन किया गया।

इसके साथ ही इस योजना के तहत बन रहे 320 सामुदायिक सुलभ शौचालय का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंचायत भवनों में बने 10 शौचालयों का उदघाटन व 26 का शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर एडीएम अमित कुमार, जिला पंचायत अधिकारी डॉ. सुधीर श्रीवास्तव सहित सभी एडीओ, ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत यह सामुदायिक शौचालय जनपद मुजफ्फरनगर के अंदर बनवाये जा रहे हैं ।

इस मौके पर ग्राम पंचायत फुगाना के ग्राम प्रधान जितेन्द्र मलिक को दीनदयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण अवार्ड प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 प्रशस्ति पत्र जनप्रतिनिधियों द्वारा आज उदघाटन समारोह में उन्हें प्रदान किया गया। जितेंद्र मलिक को उत्तर प्रदेश में 6वां स्थान मिला। इससे पहले 2018 में भी ये अवार्ड ग्राम पंचायत फुगाना को मिल चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + eight =