वैश्विक

अनंतनाग में नमाज पढ़ कर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर की आतंकियों ने गोलीमार कर की हत्या 

आतंकवादियों ने सोमवार की शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ भट्ट की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह नमाज पढ़ने के बाद पिता से मिलने जा रहे थे। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है तथा हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

घटना को किस आतंकी गुट ने अंजाम दिया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जिला पुलिस लाइन में देर रात इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि के बाद उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलवामा जिले के लेथपोरा में तैनात इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ भट्ट अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के चांदपोरा में परिवार के साथ रहते थे।

उनके पिता दूसरे घर में रहते हैं। सोमवार की शाम लगभग साढ़े 6.30 बजे वह नमाज पढ़ने के लिए पास की मस्जिद में गए और वहां से लौटते समय पिता की खैरियत पूछने के लिए जा रहे थे।

घर के बाहर ही अज्ञात आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं अशरफ वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े, और हमलावर वहां से भाग निकले। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे

उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। अभी तक किसी भी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + twelve =