एसएसपी अभिषेक यादव ने समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया
मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस का उददेश्य तभी सार्थक है कि जब अधिक से अधिक जन समस्याओं का निराकरण हो सके। फरियादियो को अपनी समस्याओ के समाधान के लिए विभाग/अधिकारियो के दफ्तर के चक्कर ना काटने पडें।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य है कि तहसील दिवस के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओ का निराकरण हो सके।
इसी संदर्भ मे आज तहसील सदर मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर मे आयोजित तहसील दिवस मे पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. बैठक मे मौजूद अधिनस्थो को निर्देशित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर से सम्बन्धित दर्जनो गांवो व नगर क्षेत्र से विभिन्न विभागो से जुडी समस्या लेकर पहुंचे नागरिको की जनसमस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया
तथा शेष समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर उक्त समस्याओ का समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होने कहा कि आज तहसील दिवस मे आए फरियादियो को फिर से तहसील दिवस मे आने का आवश्यक्ता ना हो। ऐसे प्रयासो मे ही सम्पूर्ण समाधान दिवस की सार्थकता है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया।
इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी, शहर कोतवाल अनिल कपरवान आदि मौजूद रहे।
