Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गैस सिलेण्डर मे आग लगने से मचीर अफरा-तफरी

मुजफ्फरनगर। घर मे खाना बनाते वक्त गैस सिलेण्डर मे आग लगने से घर मे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियो ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के नियाजीपुरा निवासी साजिद के घर मे आज सुबह खाना बनाते वक्त गैस पाईप लिकिज होने से सिलैण्डर मे आग लग गई।

इस हादसे पर पडौसियो सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

गैस सिलेण्डर मे आग लगने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अनिल कप्परवान व पुलिसकर्मी तथा दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई।

टीम द्वारा तुरंत ही आग को बुझाया गया। समय से दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से बडा हादसा होने से बचा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + thirteen =