Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा छोड समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

मुजफ्फरनगर। पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं प्रत्याशी गौरव स्वरूप ने महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि महेश मित्तल एडवोकेट जो पूर्व में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले चुके थे।

इनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए अब इन्हे महानगर समाजवादी पार्टी में महानगर सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, जर्नाधन विश्वकर्मा एवं अलीम सिद्दीकी ने महेश मित्तल का फूल मालाओं से स्वागत किया और आशा प्रकट की कि आने वाले चुनावों में महेश मित्तल पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।

प्रेसवार्ता में शौकत अंसारी, निधिषराज गर्ग, विजय बाटा, नदीम राणा, शलभ गुप्ता एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जर्नाधन विश्वकर्मा, सुजाअत राणा, रचित गोयल, टीटू पाल, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =