Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहीद पुलिसकर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। सेवा के लिए बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की याद में आज पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुधवार को स्थान में रिजर्व पुलिस लाइन में कर्तव्य पालन के लिए बलिदान हुए शहीद पुलिसकर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। 

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर सेवा के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए इस दिन को पुलिस सेवा के लिए सम्मान और गौरवान्वित करने वाला दिन बताते हुए शहीदों को देश का सच्चा हीरो बताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के साथ ही पुलिस विभाग के अन्य अफसरों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए बलिदान करने वाले शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − six =