समाचार (Muzaffarnagar News)
वृक्षारोपण व जिला कारागार में चलाया साफ सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के अन्तर्गत पर्यावरण सुधार हेतु साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कारागार मुजफ्फरनगर के सम्पूर्ण परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही कारागार परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके उपरान्त समस्त कारागार कार्मिकों व निरूद्ध बन्दियों द्वारा कारागार को साफ स्वच्छ व हरित बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा, जेलर श्री राजेश कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी डा० परितोष मुदगल शर्मा, उप जेलर हेमराज, कुश मेघा राजपूत, यशकेन्द्र यादव, फार्मासिस्ट श्री मुकेश कुमार गुप्ता, एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
उत्साह के साथ जज्बा दौड में दौडे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले को गौरवान्वित करने वाली जज्बा दौड में हर आम और खास ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को एतिहासिक बना दिया।
सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान शुरू हुई इस दौड का मार्ग में अनेक स्थानो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने बढचढ कर हिस्सा लिया। सामाजिक संस्था समर्पित युवा समिति तथा कुछ अन्य संस्थाओ के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर देश भक्ति को समर्पित जज्बा दौड-9 का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिज्ञों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों,शहर के गणमान्य लोगों सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित भारी संख्या मे युवाओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होने वाली जज्बा दौड के शुभारम्भ अवसर पर ें केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,भाजपा नेता गौरव स्वरूप,पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप,समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, समर्पित युवा मंच से अमित पटपटिया आदि की मौजूदगी में भारत माता की जय, वन्दे मातरम ेके जयघोष के साथ े जज्बा दौड शुरू हुई जो राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर सरकूलर रोड,आर्य समाज रोड, मिनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक से महावीर को होते हुए पुनः जीआईसी के मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान समर्पित युवा मंच की और से देश के अमर शहीदों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं तथा संस्था के पदाधिकारियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी उन महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञ हैं। जिन महापुरूषों ने देश की आजादी के लिए अनेक कठिनाईयों का सामना किया तथा देश की आजादी के लिए कई बलिदान दिए। ये उन सब महान विभूतियों तथा क्रान्तिरियों के त्याग व बलिदान का नतीजा है कि हम सब आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तथा खुली हवा मे सांस ले रहे हैं। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरी है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने दायित्वां का बोध होना चाहिए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रसेवा की भावना से कार्य करना चाहिए। तथा देश व समाज के उत्थान हेतु अपना सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं उन्हे बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्र म में विभिन्न स्कूल/कॉलेजों के छात्र/छात्राओं के अलावा सामाजिक संस्था समर्पित युवा मंच के हितेश आनन्द,गुलशन अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, अजय अनेजा, वरदान वाधवा, कार्तिक कपिल, अक्षत जिन्दल, शिवम चौहान, मोहित इशपुजानी, मनु बंसल आदि के अलावा कार्यक्रम से जुडे हजारों बच्चों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। बच्चों का उत्साह बढाने के लिए केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,पालिकाक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जगदीश पांचाल, सुधीर खटीक आदि अतिथियो ने दौड में हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। जज्बा दौड के दौरान जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर रूट डायवर्ट किया गया। जज्बा दौड की समाप्ती के बाद ही ये सब मार्ग अन्य वाहनो की आवाजाही के लिए खोले गए। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अच्छा उत्साह रहा युवा वर्ग में
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जज्बा दौड के दौरान शहर में एक अलग ही प्रकार का माहौल देखने को मिला। आज आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर युवावर्ग में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई अस्पताल चौराहा पहुंची रैली मे शामिल मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, विजय शुक्ला आदि ने ई रिक्शाओं पर तिरंगे झंडे लगाए। तथा लोगों को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रोत्साहित किया।
पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आमजन को किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो। इसके लिए जज्बा दौड के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा तथा कार्यक्रम के दौरान रूट डायवर्ट किया गया। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही। वाहनो को अन्य मार्गो से भेजा गया। ताकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान ना हो।
चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्य सोहन पाल के दिशा निर्देशन में मेरी मांटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत घटनाओं एवं भारतीय संस्कृति पर अपनी पेंटिंगों के माध्यम से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में राहिना, प्रेरणा रानी, खुशी पाल, अंशिका, अलविया, संजना, कोमल, निकिता, प्राची, पायल वह समीर आदि ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता के संयोजक दो राजपाल सैनी रहे। रेशु गुप्ता, अरविंद कुमार, वह संजय सिंह का विशेष सहयोग रहा।
पुष्प वर्षा कर जज्बा दौड का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर अमेटी द्वारा जज्बा दौड़ ९ में किया गया पुष्प वर्षा,जल एवम जलजीरा वितरण का आयोजन।
जिले को गौरवांवित करने वाली जज्बा दौड़ ९ में अमेटी परिषद द्वारा पुष्प वर्षा,जल एवम जलजीरा वितरण का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवम वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गौरव स्वरूप उपस्थित रहे।
इस आयोजन में भारी संख्या में महिलाओं, बच्चे व युवाओं ने भागेदारी की। दौड़ में हिस्सा ले रहे युवाओं का जोश देखते ही बनता था। अमेटी परिषद के सभी सदस्यो द्वारा भारत माता की जय,वंदे मातरम के जयघोष के साथ दौड़ का स्वागत किया गया। जज्बा दौड़ आयोजन समिति द्वारा परिषद का आभार प्रकट किया गया।
स्वागत के दौरान अध्यक्ष अभिलक्ष मित्तल, सचिव मितिन मित्तल, कोषाध्यक्ष मनोज गोयल, नवनीत मित्तल, अंशुल गोयल, गौरव जैन, अतिन संगल,अमित तायल, अकुल अग्रवाल, विकास जैन, सौरभ मित्तल, नितिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र की अग्रणी संस्था शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष में शिक्षक एवम् अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। जिसमें मेरी माटी मेरा देश एवम् घर घर तिरंगा कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। अभिभावकों से आग्रह किया गया कि घर घर तिरंगा अभिभावक आयोजन सम्पूर्ण देश में बड़े ही उत्साह किया जा रहा है। अतः वे भी अपने भवनों पर प्रातः काल में तिरंगा झंडा ससम्मान पहराए तथा सायं काल विधि विधान से उतार कर ससम्मन सुरक्षित रख देना है । अभिभावकों की गोष्ठी के उपरांत संस्था की छात्राओं द्वारा स्लोगन ,रंगोली,चित्रकारी एवम् गायन आदि की एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।जिसमें सभी उपस्थित छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने अपने संबोधन में छात्राओं को बताया की हमारा देश आजादी की ७५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी का महोत्सव मना रहा है जिसमें हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है और ७५वा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाना है।जिसके अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश व घर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी छात्राओं को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है।
इस अवसर पर रिंकी रानी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के विषय में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला कि इस कार्यक्रम का क्या उद्देश्य है विभिन्न प्रदेशों के आजादी से जुड़े विभिन्न ग्रामों व स्थानों से एक एक मुठ्ठी पवित्र मिट्टी एकत्रित अमृत वन
नई दिल्ली में स्थित राज घाट परवर्तित नाम कीर्ति वन की भूमि पर शहीदों के सम्मान में बिखेरी जाएगी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदेश, शिवानी अरोरा, अंजली,ज्योति त्रिपाठी, ललिता शर्मा,पूजा पाल, तनु सैनी आदि का सहयोग रहा। अन्त में सभी छात्राओं को पका पकाया भोजन वितरित किया गया।
अनिता चौधरी का हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवसेना (उद्धव) महिला मोर्चा की एक बैठक जिलाध्यक्ष अनिता ठाकुर की अध्यक्षता व प्रनिता त्यागी के संचालन में सम्पन्न हुई, बैठक में महिला पदाधिकारियों के द्धारा नवनियुक्त सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अनिता चौधरी का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया,
सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा कि शिवसेना (उद्धव) एक साफ स्वच्छ छवि का संगठन है जिसमे मातृशक्ति को सम्मान दिया जाता है , शिवसेना की देशहित जनता हितो के प्रति संघर्ष की नीति से प्रभावित होकर शिवसेना उद्धव की सदस्यता ग्रहण की , उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के द्धारा मुझे सहारनपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोपी गई जिसको में पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगी , सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अनिता चौधरी ने उग्र अदाजं मे अपने विरोधियो को चेतावनी दी कि अपनी घटिया सोच अपने बड़बोले पन के कारण उनसे आज अनगिनत महिलाये अलग हो गयी है , हर आदमी स्वत्रतं है उसका जहां मन करे वो दूसरे संगठन में काम कर सकता है,
समाजसेवी शालिनी शर्मा एवं राजरानी मित्तल ने संयुक्त रूप से कहा कि शिवसेना उद्धव महिला मोर्चा से प्रभावित होकर दिन प्रतिदिन महिलाओ का संगठन में जुडने का क्रम जारी है , बहुत जल्द एक विशाल महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा , जिला महामंत्री प्रनिता त्यागी ने कहा कि शिवसेना उद्धव में महिलाओ को उचित सम्मान दिया जाता है , वरना आज कुछ संगठनो मे महिला को भीड़ के रूप में इस्तेमाल करके अपना नाम का प्रचार किया जाता है ,
योग प्रशिक्षणार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत किये तिरंगे वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में योग साधकों के द्वारा भारत माता और देशभक्ति के गगन भेदी नारों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर के प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने तिरंगा भेंट किया। उन्होंने बताया कि आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण भारत में राष्ट्र प्रथम- सदैव प्रथम और मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है । राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है । उन्होंने बताया कि आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है जिस तिरंगे के लिए अनगिनत क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है उसी तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु तिरंगे को हर घर में फहराना है। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला पुरुष और बच्चों ने भाग लिया । जिसमें मुख्य रुप से अरुण शर्मा एडवोकेट ,अशोक शर्मा एडवोकेट ,आचार्य रामकिशन सुमन, यशपाल बरवाला ,डॉक्टर अक्षय कुमार, अशोक मित्तल ,राज सिंह पुंडीर, नीरज बंसल ,डॉ अमित कुमार, योगेश्वर दयाल ,राजीव रघुवंशी, विशाल कुमार, हर्षवर्धन सिंह, रजनी मलिक, संगीता जैन,बेबी सैनी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री कृष्ण की बाल लीला का वर्णन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ज्ञात हो महालक्ष्मी इन्क्लेव मुजफ्फरनगर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्री मद भागवत कथा के पाचवे दिन कथा व्यास पुज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज श्री कृष्ण भगवान के पावन बाल चरित्रों का वर्णन करते हुए कहा कि कृष्ण भगवान गोपियों का माखन ही नही गोपियों के चित्त की भी चोरी की है ये गोपियां कोई और नही है ये बेदो की ऋचाएं है राधेश्याम अलग अलग नही है अपितु एक आत्मा दो शरीर है कृष्ण ही राधा है राधा ही कृष्ण है इनमें कोई भेद नही है ये माखन मटकी का जो भाव है भागवत में कि भगवान गोपियों के माखन चुराते थे तो ये मटकी हमारा शरीर है और उसमें का माखन हमारी आत्मा है तो अगर आध्यात्मिक भाव से देखा जाए तो भगवान माखन नही अपितु हमारा मन चुराते थे भगवान जब गौ ग्वाल की रक्षा करते गौ पालन करते इसलिए इनका नाम पड़ता गोपाल गोबिंद भगवान ने इनकी रक्षा करते हुए इंद्र के भी अभिमान को तोड़ा ब्रम्हा जी के भी वहम को समाप्त किया अनेका नेक असुरों का वध करते हुए अपने गऊ ग्वाल बछड़ो व भक्तों की रक्षा किये भगवान भाव के भूखे है अगर कोई हृदय से भगवान को स्मरण करे तो मेरे बिहारी जी ने जैसे द्रोपदी पर कृपा किये ध्रुव पर कृपा किये वैसे ही हम पर भी कृपा करते है महाराज श्री ने कृष्ण के प्रति प्रेम को बढ़ाने वाले मन मोहक भजनों को जब प्रस्तुत किये तो श्रोता गण मंत्र मुग्ध होकर नृत्य करने पर विवश हो गये
इस अवसर पर सचिन सिंघल एन के बंसल हरि मोहन गर्ग छाया शर्मा पारुल बंसल राधेश्याम सैनी संयोगिता सिंह कमला जोशी अनीता चौधरी बृजेश चौधरी रानी ठाकुर अंकित गुप्ता मनी गुप्ता मिथिलेश गुप्ता नरेश कश्यप राजा राम शर्मा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपास्थित होकर कथा का श्रवण कर धर्म लाभ उठाकर अपने जीवन को कृतार्थ किया।
सर्विस क्लब के एडीएम प्रशासन बने सचिव
नई जिम्मेंदारी मिलने पर लगा बधाईयों का तांता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह को कचहरी परिसर स्थित सर्विस क्लब मुजफ्फरनगर के पद पर आसीनल होने पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों तथा समाज के गणमान्य लोगों सहित कई अन्य सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों ने शुभकामनाए प्रेषित दी हैं।
कई वारंटी दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में निरीक्षक योगेश कुमार शर्मा विवेक निरीक्षक लोकेश कुमार ने अभियान को गतिशीलता देते हुए आज भी कई वांछित वारंटी अभियुक्त महेन्द्र पुत्र सुक्कड निवासी ग्राम मिर्जाटिल्ला थाना सिखेडा व वारण्टी अभि० मनोज पुत्र बलजीत निवासी ग्राम भण्डूरा थाना सिखेडा तथा वारण्टी अभि अमित पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम धन्धेडा थाना सिखेडा मु०नगर तथा वारण्टी अभि० शहजाद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा रू मु०नगर तथा वारण्टी अभि० ओमी पुत्र मथन सिंह निवासी ग्राम मोघपुर थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए जेल भेज दिया है।
11 कुण्डीय महायज्ञ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गाजावाला मौहल्ला के बाल्मीकि मंदिर में ११ कुण्डली महायज्ञ संपन्न हुआ आचार्य मृगेन्द्र बह्यचारी ने विधि विधान पूर्वक वेद के पवित्र मंत्रों से यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर महाराज ने महायज्ञ में हिन्दू श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की आज हमारे सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए बहुत बडा अन्तर्राष्ट्रीय कट्टर पंथी जेहादी षड्यंत्र चल रहा हैं ये लोग बडी प्लानिंग के साथ लगे हुए हैं भारत से हिन्दू समाप्त करो मिशन पर और सनातनी हिंदू सब षड्यंत्रों से बेखबर होकर अपने घर गृहस्थी में लगे हुए हैं देश में हिन्दुओं की धार्मिक यात्राओं पर जेहादियों द्वारा हमले किये जा है हिन्दू समाज संगठित होकर मजबूती के साथ अपनी धार्मिक यात्रा निकाले फिर किसी विधर्मी जेहादी की हिम्मत नहीं होगी हिन्दू यात्रा पर हमला कर सके स्वामी यशवीर महाराज ने महायज्ञ में आये सभी हिन्दुओं से यज्ञ को साक्षी मानकर संकल्प कराया की हम किसी भी जाति के हिन्दू से घृणा नहीं करेंगे सभी जाति के हिन्दुओं से प्रेम करेंगे। महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा भक्ति के साथ यज्ञ में आहुति दी कार्यक्रम में सुमित कुमार, अजित कुमार, अनिकेत, विपुल, राहुल, विशाल, लोकेश, राहुल, हर्ष, रमन, ईश्वर, अंश देव, रूद्र, उदय, तनिष्क, रवि, रिषभ, धैर्य आदि सैकड़ों पुरुष महिला बच्चे उपस्थित रहें।।
नागरिकां को राष्ट्रप्रेम के प्रति मंत्री कपिलदेव ने किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ई-रिक्शा, टैंपों, थ्री-व्हीलर पर तिरंगा लगाकर क्षेत्रवासियों को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे ज्ञात-अज्ञात अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता अर्पण करने तथा राष्ट्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के हमारे संकल्प को दोहराने का अवसर है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में चल रहे हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महावीर चौक, शामली रोड, अस्पताल चौराहे पर ई-रिक्शा, टैंपो, थ्री व्हीलर पर देश की आन-बान-शान और भारत का सम्मान तिरंगा लगाकर क्षेत्रवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया। मंत्री कपिल देव ने बताया कि विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के प्रति त्याग भावना व कर्तव्यबोध को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता अर्पण हेतु १३ अगस्त से १५ अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इसी क्रम में उन्होंने अपनी विधानसभा के इन मुख्य चौराहों पर ई-रिक्शा, टैंपो, थ्री व्हीलर आदि पर तिरंगा लगाकर क्षेत्रवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन लोगों की याद दिलाना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। पिछले साल इस अभियान को जबरदस्त सफलता मिली थी। इस साल भी इसके जरिए लोगों को उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की शान का प्रतिनिधित्व करता है और हमारे लिए इस अभियान को सफल बनाना और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना जरूरी है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता में उत्साह, एकता और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना है। इन राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने-अपने घरों पर समरस भाव के साथ प्राणप्रिय श्तिरंगाश् फहराकर अपनी सेल्फी हरघरतिरंगा डाट कॉम पर अपलोड कर राष्ट्र आराधना के इस पावन अभियान में सहभागी बनने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, विजय शुक्ला, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, डॉ. देशबंधु तोमर, मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, कपिल त्यागी, रोहित तायल, प्रेमी छाबड़ा, विशाल गर्ग, सभासद मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, पदम तोमर, अजय सागर, रजत धीमान, आयुष पहलवान आदि मौजूद रहे।
भाविप हस्तिनापुर प्रांत का तीज महौत्सव आयोजित
ु हरियाली तीज भारतीय संस्कृत का प्रतीक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत का प्रांतीय तीज महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत की २६ शाखाओं की महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत विकास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महेश बाबू गुप्ता ने कहा कि तीजोत्सव भारतीय संस्कृत का प्रतीक है जिसे महिलाएं मिल-जुलकर खुशी से मनाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दायित्वधारी व सदस्य उपस्थित हुए। चार राउंड में हुए कड़े मुकाबले के बाद प्रांतीय तीज क्वीन घोषित की। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत का प्रांतीय तीज महोत्सव समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश बाबू गुप्ता ने कहा की तीज पर्व भारतीय संस्कृत का प्रतीक है, जो हमें कुछ न कुछ सीख देते हैं और हमें संस्कृत व सभ्यता को कायम रखना चाहिए। इस अवसर पर रीजनल अध्यक्ष डॉ. तरूण शर्मा ने सभी तीज की बधाई देते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए जिससे भारतीय संस्कृत में शक्ति का संचार होता रहे। इस अवसर पर रीजनल महासचिव श्री अनुराग दुबलिश ने कहा यह उत्सव घर की दैनिक परेशानियों को भूलकर सखी सहेलियों के साथ मस्त माहौल में खुशी मनाने का होता है जो महिलाओं में एक नयी ऊर्जा व स्फूर्ति प्रदान करता है।
इस अवसर पर प्रां. अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद में कुछ अलग कर दिखाने की चाह रखने वालों का समूह है जो सेवा और संस्कार के कार्यों से राष्ट्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने का कार्य करती है। इस अवसर पर रीजनल सचिव विनित संगल ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए ने कहा कि परिषद समाज व देश में प्रतिभाओं का भंडार है जो देश की उन्नति में धूरी का कार्य करते हैं उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद शर्मा व प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी तीजोत्सव श्रीमती आशा जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय संयोजक श्रीमती सोनिया जैन, श्रीमती अंजलि अग्रवाल, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती संगीता गोयल का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय वित्त सचिव शशिकांत मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सामूहिक नृत्य एवं सामूहिक नृत्य में मेरठ उत्कर्ष, आयुष्मान, योग, सम्राट, गंगा, मुजफ्फरनगर समृद्धि, विराट, संगम व दिव्य समेत १६ शाखाओं ने प्रतिभाग ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लघु नाटिका में मेरठ मेन शाखा, मेरठ पल्लवपुरम शाखा, मेरठ शास्त्रीनगर शाखा, देवबंद बाला सुंदरी और मुजफ्फरनगर संकल्प शाखा, मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा ६ शाखाओं ने प्रतिभाग किया। तीज क्वीन व तीज मल्लिका प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने में मेरठ मेन शाखा में, मेरठ पल्लवपुरम शाखा, मेरठ उत्कर्ष, मेरठ योग शाखा, मेरठ शास्त्रीनगर शाखा, मेरठ गंगा शाखा, मेरठ शिखर शाखा, मवाना विराट शाखा, शामली मेन शाखा, शामली मानव शाखा, मुजफ्फरनगर समृद्धि शाखा, विवेक शाखा, नारायणी शाखा, सम्राट शाखा, संगम शाखा, मेन शाखा, देवबंद मेन शाखा, बाला सुंदरी शाखा ने कैटवॉक किया, जिसे सभी ने सराहा। इस अवसर पर प्रां. तीज क्वीन के लिए तीज मल्लिका के ४ राउण्ड की कड़ी प्रतियोगिता हुई। तीज महोत्सव में 50 वर्ष से अधिक की तीज मलिका योग शाखा की प्रीति मित्तल, तीज पटरानी विवेक शाखा की निशा वर्मा, तीज महारानी का खिताब मेरठ सम्राट शाखा की रेणू को दिया गया। 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में तीज क्विन का ताज समृद्धि शाखा की सोनम अग्रवाल को मिला। तीज मयूरी उत्कृष्ट शाखा की पूजा बंसल रही। तीज पंखुरी योग शाखा की अंजू गोयल रही। जिन्हें तालियों की गडगडाहट के बीच मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक परमकीर्ति शरण अग्रवाल, डॉ. रामकुमार गुप्ता, प्रां. उपाध्यक्ष सरल माधव, हंसकुमार गुप्ता, महिला संयोजिका श्री रेनू कंसल, प्रांतीय मार्गदर्शक मेजर एस. पी. गौड,र् इं एस. एन. बंसल, श्री रामकुमार तायल, नवीन सिंघल, प्रां. मार्गदर्शक, विकास रत्न श्री कमल गोयल, लक्ष्मीकांत मित्तल, रोहिताश कर्णवाल, श्रीमती नीलम मित्तल, जिला समन्वयक राजकुमार अग्रवाल, जिला सहसमन्वयक श्री अतिन संगल तथा मुजफ्फरनगर दिव्या शाखा के आतिथ्य में आयोजित इस प्रांतीय कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सुगंध जैन, सचिव प्रवीण कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, महिला संयोजिका श्रीमती रेखा गर्ग, सुनील गर्ग, श्रीमती सोनिया जैन का सहयोग रहा। प्रांतीय संगठन मंत्री श्री अनुराग सिंघल, प्रांतीय चेयरमेन श्रीमती नीता दुबलिश, पंकज कंसल, श्रीमती शशि गौड, श्रीमती अनुराधा संगल, कीमती लाल जैन, हर्षवर्द्धन जैन समेत बड़ी संख्या में दायित्वधारी व सदस्य उपस्थित रहे।
भाविप समृद्धि ने किया रूद्राभिषेक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भाविप समृद्धि द्वारा आठवा कार्यक्रम भगवान शिव का रुद्राभिषेक अंसारी रोड स्तिथ भौरों के मंदिर मे किया गया।
रुद्राभिषेक पूजा सर्वोपरि है भोलेनाथ सरल उपासना से भी प्रसन्न होते हैं लेकिन रुद्राभिषेक उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है। इसे हिंदू धर्म में सबसे बेहतरीन, शुद्धतम और सम्मोहक अनुष्ठानों में से एक माना जाता है। रुद्राभिषेक से शिवजी को प्रसन्न करके आप असंभव को भी संभव करने की शक्ति पा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है की एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वतरू हो जाती है। कार्यक्रम मे विद्वान पंडित जी के द्वारा पूरे रीति रिवाज से शाखा के ४० परिवारों से रुद्राभिषेक करवाया। कार्यक्रम संयोजक पंकज बंसल, अमर माहेश्वरी, राजेश कुमार मित्तल, अतुल ऐरन,आशीष अग्रवाल (एडवोकेट), अजय अरोरा रहे।मुख्य अतिथि डॉ आर के सिंह (प्रान्तीय अध्यक्ष) श्रीमति अलका सिंह , श्री हर्षवर्धन जैन( प्रान्तीय सचिव सेवा), अचिन कंसल ( प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी दिव्यांग एव पुनर्वास) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का शाखा संरक्षक श्री विनोद संगल, संदीप जैन एव नवीन संगल द्वारा संयुक्त रूप से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। संस्कृति सप्ताह चौयरमैन कौशल कृष्ण अग्रवाल एव बृजमोहन सिंघल द्वारा सभी सदस्यों का सप्ताह के कार्यक्रम में भाग लेने पर धन्यवाद किया। कार्यक्रम संयोजक द्वारा ही सभी प्रसाद एव जलपान की व्यवस्था की गई। शाखा अध्यक्ष डॉ प्रवेश कुमार एव शाखा सचिव सी ए मनीष बंसल एव कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल द्वारा सभी परिवारों का अभिवादन किया गया। महिला संयोजिका डॉ पारुल जैन द्वारा सभी महिलाशक्ति का अभिवादन किया। कार्यक्रम मे करीब ४० सदस्यों का सहयोग एव उपस्थित रही। मुख्य अतिथि डॉ आर के सिंह द्वारा कहा इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व् जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता आयोजित हुइ। जिसमें मुख्य बिंदु देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा। १४ अगस्त भारतीय इतिहास काला दिवस था। भारत के इतिहास में यह एक ऐसा दुर्भाग्यशाली दिन था जिस दिन भारत के भूगोल, समाज, संस्कृति सभी का बंटवारा हो गया है। नफरत और हिंसा ने लाखों लोगों को अपने घर से विस्थापित किया और लाखों की संख्या में जाने चली गई। अखंड भारत के आजादी के इतिहास में १४ अगस्त की तारीख को आंसुओ से लिखकर रक्त रंजित कर दी गई। देश का विभाजन हो गया। भारत के विभाजन की पीड़ा को भुलाया नहीं जा सकता है। यह दिन भारत के लोगों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। हर भारतीय को इस दिन याद रखना चाहिए। हम भारतीयों को इस दिन को याद रखने की जरूरत है, क्योंकि हमारी लाखों बहनें और भाई विस्थापित हो गए थे और कई लोगों ने बेवजह नफरत के कारण अपनी जान गंवा दी थी, उन्हें विभाजन के दौरान यातनापूर्ण व्यवहार और हिंसा का सामना करना पड़ा था। विभाजन का दर्द और उस दौरान हुई हिंसा देश की स्मृति में आज भी गहराई से अंकित है। ३० दिसम्बर १९०६ को घोर साम्प्रदायिक संगठन मुस्लिम लीग का गठन हुआ। मुस्लिम लीग ने अपने जन्म से ही पृथकतावादी नीति को अपनाया तथा भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं का विरोध किया। १०.१९३९ में मुस्लिम लीग ने देश में व्यापक दंगे करवाए। लाहौर में १९४० में मुस्लिम लीग का सम्मेलन हुआ जिसमें उन्होंने दो राष्ट्र के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। मुस्लिम लीग ने साफ तौर पर यह घोषणा कर दी कि वे साथ-साथ रहने की अपेक्षा अलग देश चाहते हैं। मुस्लिम लीग द्वारा डायरेक्ट एक्शन डे के तहत देश में दंगे और उन्माद फैलाया गया और देश में हत्या, लूट, आगजनी व दुराचार का दौर शुरू हो गया। .लाहौर से, पठानकोट से और बंगाल से लाखों संपन्न परिवार शरणार्थी के रूप में इस खंडित भारत के अंदर धीरे-धीरे आगे बढ़ते जा रहे थे। उन्हें अपने प्राणों का भय था। जीवन भर कमाई और चल-अचल संपत्ति को पूर्वी एवं पश्चिमी पाकिस्तान में छोड़कर भागने की मर्मांतक पीड़ा थी। भारत में शरणार्थी बनने की विफलता थी। भूख प्यास, थके हुए शरीर, बीवी-बच्चों के भीषण कष्ट इत्यादि सहन करने की त्रासदी थी, लेकिन उधर दिल्ली में राजनीति अपने गति से जारी थी। दिल्ली के मंदिर मार्ग पर हो रही सभा में बंगाल से आए निर्मल चन्द्र चटर्जी ने कहा था कि ३ जून को ब्रिटिश सरकार द्वारा दिया गया विभाजन का प्रस्ताव स्वीकार कर कांग्रेस ने न केवल बहुत बड़ी गलती की है वरन करोड़ों भारतीयों की पीठ में छुरा भी घोंपा है। भारत का विभाजन स्वीकार करने का अर्थ यह है कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की गुंडागर्दी के सामने पराजय स्वीकार कर ली। पूर्वी बंगाल की जनसंख्या लगभग ३ करोड़ ९० लाख थी जिनमें ३० प्रतिशत हिन्दू थे. इनमें ५० लाख हिन्दू पश्चिम बंगाल आ गए लेकिन फिर भी २ लाख लोगों की हत्याएं हुई पूर्वी बंगाल में हिन्दुओं को निर्धारित क्षेत्र में नजरबन्द कर के रखा गया और उनके जजिया कर वसूला गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस द्वारा विभाजन स्वीकार करना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भारत विभाजन के परिणामस्वरूप लाखों लोग मारे गए। १.५ करोड़ से अधिक लोग बेघर हुए। १लाख से अधिक महिलाओं के साथ अनाचार हुआ। कम्युनिस्ट पार्टी ने मुस्लिम लीग की विभाजन की मांग का समर्थन तो किया ही, इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने अनेक मुस्लिम सदस्यों को निर्देश दिया कि वे द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को बौद्धिक बलश् प्रदान करने के लिए मुस्लिम लीग में शामिल हों जिन्ना अथवा मुस्लिम लीग को पाकिस्तान का निर्माता कहना बहुत उचित नहीं है। इसमें कांग्रेस की नीतिगत असफलता भी पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। जिन्ना ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि उनको इस बात की कल्पना तक नहीं थी कि वे जीते-जी पाकिस्तान का अस्तित्व देख सकेंगे। १५ या १६ अगस्त १९४७ की तारीख जब पंडित जवाहरलाल नेहरू लाहौर के डी.ए.वी. कॉलेज कैम्प पहुंचे थे और वहां हजारों की संख्या में पीड़ित दुखी शरणार्थियों ने गुस्से में नेहरू वापस जाओ, गो बैंक नेहरू के नारे लगाने शुरू किए, लोगों का गुस्सा देखकर पंडित नेहरू और बलदेव सिंह वापस चले गए। .पंडित नेहरू ने मात्र प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने के लिए न केवल देश के टुकड़े करवाए बल्कि लाखों लोगों के खून से भारत भूमि को नहला दिया। घृणा का जो बीज उस समय बोया गया उन्हें पूर्णतया नष्ट करने के लिए आने वाली कई पीढ़ियों को मिलकर प्रयास करना होगा। यह बात समझने में हर कोई नाकाम रहा कि यदि पंडित नेहरू राष्ट्रवादी थे, उनका विश्वास धर्मनिरपेक्षता में था तो वे अचानक धर्म के नाम पर होने वाले विभाजन को स्वीकार करने के लिए सहमत कैसे हो गए। मौलाना अबुल कलाम आजाद कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रमुख नेता रहे हैं. उन्होंने इंडिया विन्स फ्रीडम में लिखा, जवाहरलाल नेहरू मेरे सबसे प्यारे दोस्तों में से एक थे, फिर भी मुझे खेद के साथ कहना पड़ता है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि उन्होंने राष्ट्रीय उद्देश्य और सरोकारों को बहुत नुकसान पहुँचाया था। अंग्रेजों की उत्तराधिकारी होने के कारण कांग्रेस यह गलतफहमी पाले हुए थी कि जब अंग्रेज विदेशी होते हुए भी मात्र दो समूहों को एक दूसरे से लड़ाकर दो सौ साल तक राज कर सकते हैं तो हम स्वदेशी होते हुए दो हजार साल तक राज क्यों नहीं कर सकते, .अनेकानेक धार्मिक और और जातीय दंगे करवाने के बाद भी वे आज तक छाती ठोककर अपने आप को धर्मनिरपेक्ष ही कहते हैं, समाज में जितनी अधिक घृणा कांग्रेस ने फैलाई, जितनी विभाजक रेखाए उसने खींची, उसका एक प्रतिशत अंग्रेजों ने भी नहीं किया होगा। आज जो कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता की ध्वजवाहक बनने का ढोंग करती है उसी कांग्रेस ने कई साम्प्रदायिक कानूनों को पारित करवाने में अंग्रेजों की सहायता की थी, भारतीय जनता पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर १४ अगस्त को प्रदेश के सभी संगठनात्मक ९८ जनपदों में देश की विभाजन में विस्थापित तथा शहीद हुए देशवासियों की स्मृति में मौन जुलूस निकालेगी, .पार्टी जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनियों में देश के विभाजन की त्रासदी को चित्रों, अभिलेखों तथा चलचित्रों के माध्यम से नागरिकों के बीच प्रदर्शित करेगी।


