वैश्विक

Russia: दागेस्तान में बड़ा हादसा, भीषण विस्फोट में 30 लोगों की मौत

Russia दक्षिणी गणराज्य दागेस्तान में स्थित एक गैस स्टेशन में हुए भीषण विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. दागेस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलीकोवि ने कहा कि मारे गए लोगों में 3 बच्चे शामिल हैं.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती की देश के आपातकाल मंत्रालय के हवाले से जारी की गई खबर के मुताबिक, क्षेत्र की राजधानी मखचकाला के बाहरी क्षेत्र में स्थित गैस स्टेशन में सोमवार रात को विस्फोट हुआ था. आग पहले कार की मरम्मत करने वाली दुकान में लगी और देखते ही देखते पास के गैस स्टेशन में फैल गई.

खबर के मुताबिक, गैस स्टेशन में लगी आग थोड़ी ही देर में 600 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई. कुछ घायलों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से मास्को ले जाया जाएगा. रूसी प्राधिकारियों ने आपराधिक जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मखचकाला में ग्लोबस शॉपिंग सेंटर के पास एक कार सर्विस सेंटर में विस्फोट हुआ था. क्षेत्रीय गवर्नर ने मंगलवार 15 अगस्त को कहा कि दक्षिणी रूसी क्षेत्र दागेस्तान में एक गैस स्टेशन में आग लगने का मामला सामने आया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =