Muzaffarnagar News: रिजर्व पुलिस लाइन में विभाजन विभीषका स्मृति दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस। शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश विभाजन त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग वाले लोगों की स्मृति में २ मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
ततपश्चात महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था। भारत के लाखो लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकडो में बंट जाने का दर्द लाखो परिवारो में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। इसी समय बंगाल का भी बिभाजन हुआ। इसमे बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया था।
जो कि सन् १९७१ में बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। भारत के इस भौगोलिक बटवारे ने देश के लोगो को सामाजिक सांस्कृतिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसष् हमें न सिर्फ भेद-भाव, वेमनस्य एंव दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा बल्कि इससे एकता, सामाजिक सदभाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री मुहम्मद नदीम सहित पुलिस लाईन में नियुक्त समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

