Nuh: बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी, विवादित बयान देने समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज
Nuh हिंसा के लिए जिम्मेदार माने जा रहे bittu bajrangi को नूह पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बिट्टू की यह गिरफ्तारी उस बयान के चलते हुई है, जिसमें वह समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करता है. उसके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. संयोग ही है कि बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी मंगलवार को हुई है, जिसे बजरंग बली का दिन माना जाता है.
हरियाणा के ही फरीदाबाद के रहने वाले बिट्टू बजरंगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल है. उसका ये बयान वाला वीडियो की वजह से दोनों समुदायों में विवाद बढ़ गया.
बताया जा रहा है कि इसी वीडियो की वजह से ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह जिले में हिंसा भड़की. इस वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दंगा भड़काने, विवादित बयान देने समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया है.
दरअसल वीडियो में बिट्टू ने समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करते हुए विवादित बयान दिया था. उसने कहा था कि ये बोलेंगे कि सुसराल आए और बताया भी नहीं. उसने कहा था कि वह इस समय पाली में है और पूरी धौंस के साथ निकल रहा है. वायरल वीडियो में वह यह भी कहते नजर आ रहा है कि वह अपनी पूरी लोकेशन बता रहा है कि वह कहां-कहां जाएगा. आखिर में वह कह रहा है कि फूल माला तैयार रखना, तुम्हारे जीजा आ रहे हैं.
एक वीडियो में यह बोल रहा है कि वो अक्सर कहते हैं कि निकल गए और बताया नहीं, तो लो अब बता कर आ रहा हूं. पूरा लोकेशन दे रहा हूं कि कहां कहां जाउंगा. उसके इतना बोलते ही उसके समर्थक नारेबाजी करने लग जाते हैं.
इसी प्रकार उसने ब्रजमंडल यात्रा से पहले उसने अपने एकाउंट से एक पोस्टर डाला था. इसमें उसने लिखा था कि ‘दहशत बनाओ तो शेरों जैसी, वरना खाली डराना तो कुत्ते भी जानते हैं.’ हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद जैसे ही बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज हुआ, उसके तेवर बदल गए.
दावा किया जा रहा है कि बिट्टू ने यह बातें समुदाय विशेष के लिए कही थी और इन बातों का असर भी हुआ. इसे नूंह हिस्सा की एक बड़ी वजह माना गया है.

